फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pistol fired at salesman for asking for liquor money

शराब के पैसे मांगने पर सेल्समैन पर तानी पिस्तौल

Thu, 07 Jul 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pistol fired at salesman for asking for liquor money
बहादुरगढ़। गांव जसोरखेड़ी में ठेके पर कार्यरत सेल्समैन द्वारा एक युवक से शराब के बोतल के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। युवक ने सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी दे डाली। इसी बीच सेल्समैन ने भागकर अपनी जान बचाई। इस संबंध में आसौदा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जसोरखेड़ी निवासी मनजीत ने बताया कि गांव में उसका शराब का ठेका है। इस ठेके पर यूपी निवासी अजीत सेल्समैन के तौर पर कार्यरत है। रात करीब पौने 9 बजे एक कार ठेके के बाहर रुकी। उसमें से एक युवक बाहर निकला और ठेके पर आया। उसने एक शराब की बोतल मांगी। जब सेल्समैन ने बोतल के 550 रुपये मांगे तो वह युवक तैश में आ गया। कहने लगा कि मेरा नाम नवीन है। अपने ठेकेदार को बता देना। युवक के धमकीभरे लहजे को देखने के बाद सेल्समैन अजीत ने शराब की बोतल नहीं दी। इस पर युवक ने पिस्तौल सेल्समैन के मुंह पर तान दी और कहा कि तुझे व तेरे ठेकेदार को गोली मार दूंगा। युवक के हाथ में पिस्तौल देखकर अजीत डर गया और जान बचाने के लिए वहां से भाग निकला। युवकों के जाने के बाद अजीत ने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर आसौदा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मनजीत की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed