{"_id":"58a35b5a4f1c1b4917d83eca","slug":"pistol-at-the-driver-s-head-to-keep-looted-dumper-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की कनपटी पर पिस्तौल रख डंपर लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर की कनपटी पर पिस्तौल रख डंपर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के रोहतक रोड स्थित कोडान बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर के सामने खड़े डंपर को सोमवार की रात ड्राइवर की कनपटी पर पिस्तौल रखकर लूट लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची व ड्राइवर इंद्रजीत की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दिए गए बयान में समसपुर माजरा निवासी इंद्रजीत ने बताया कि वह कबलाना निवासी महासिंह का डंपर पिछले दो माह से चला रहा है। सोमवार की रात वह झज्जर रोड स्थित कोडान बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर पर खाली करके गाड़ी के अंदर ही सो गया। रात के समय अज्ञात युवक ने खिड़की पर आवाज लगाई तो उसने खिड़की खोलकर देखा। इसी दौरान एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। जहां पर पहले से मौजूद तीन-चार अन्य युवकों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर कार में बैठा लिया और डंपर को ले गए। उक्त युवकों कुछ देर गाड़ी में घूमाते रहे और उसके बाद उसे खेतों में फैंक गए। जहां पर उसने अपने हाथ व आंखों की पट्टी खोली और कुछ दूर पैदला चला तो एक ढाबा नजर आया। जिससे उसको पता लगा कि वह औरंगनगर की ढाणी के पास है। चाय के ढाबे से उसने फोन लेकर गाड़ी मालिक महासिंह को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने इंद्रजीत के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंद्रजीत ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक बोलचाल से मेवाती लग रहे थे।
वर्जन
जांच अधिकारी एएसआई महाबीर ने बताया कि गाड़ी चालक इंद्रजीत के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।