फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Physical verification of crop residue management CRM machines will be done by December 4

Jhajjar-Bahadurgarh News: फसल अवशेष प्रबंधन सीआरएम मशीनों का चार दिसंबर तक होगा भौतिक सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Physical verification of crop residue management CRM machines will be done by December 4
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन वर्ष 2025-26 के तहत जिन किसानों ने मशीनों के बिल विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए हैं उनकी मशीनों का भौतिक सत्यापन दो, तीन और चार दिसंबर को किया जाएगा।
यह प्रक्रिया उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की ओर से नामित भौतिक सत्यापन समिति के माध्यम से ब्लॉकवार निर्धारित स्थलों पर होगी। उन्होंने बताया कि दो दिसंबर को सुपर सीडर, तीन दिसंबर को स्ट्रॉ बेलर, हे-रेक व स्लेशर और चार दिसंबर को अन्य सभी मशीनों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

सत्यापन के लिए जींद ब्लॉक का स्थल रोहतक रोड स्थित हमेटी, जुलाना का शादीपुर स्टेडियम, अलेवा का अनाज मंडी नगुरा, उचाना का अनाज मंडी उचाना, नरवाना का इंडस्ट्रियल एरिया, उझाना का अनाज मंडी गढ़ी, सफीदों का अनाज मंडी सफीदों व पिल्लूखेड़ा ब्लॉक का स्थल अमरावली खेड़ा स्टेडियम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित तिथि व समय पर आधार कार्ड और ट्रैक्टर आरसी की मूल प्रति सहित उपस्थित हों। मशीनों पर अपना नाम, पिता का नाम, गांव, मोबाइल नंबर और “सीआरएम 2025-26 के तहत अनुदान में प्राप्त मशीन पेंट से स्पष्ट रूप से अंकित करवाकर अवश्य लाएं ताकि सत्यापन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed