{"_id":"6005d21d8ebc3e31c87ac752","slug":"petrol-pump-worker-shot-and-looted-50-thousand-rupees-jhjhar-news-rtk591484373","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली मारकर लूटे 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली मारकर लूटे 50 हजार रुपये
विज्ञापन
झज्जर के ग्वालीशन गांव का वह पेट्रोल पंप जिस पर कारिंदे को गोली मारकर लगभग 50 हजार रुपये की लूट हुई?
- फोटो : Jhjhar
पेट्रोल पंप पर बने कमरे में सो रहे कारिंदे राकेश को गोली मारकर दो युवकों ने करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। झज्जर-ग्वालीसन रोड पर स्थित नीतू फिलिंग स्टेशन में रविवार की रात 12:45 बजे बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। गोली कारिंदे के पेट में लगी है। घायल को पहले झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। फिलहाल राकेश की हालत ठीक बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद बेरी थाना की छुछकवास चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। पेट्रोल पंप मालिक राजीव निवासी बेरी गेट झज्जर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पेट्रोल पंप मालिक राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि महेंद्रगढ़ जिले के पाली गांव निवासी राकेश उनके पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। रविवार की रात को जब वह मशीन बंद करने के बाद कमरे में शो रहा था तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए और सीसीटीवी कैमरे की जद में आने से बचते हुए पहले पेट्रोल पंप के पैनल से बिजली काट दी। इसके बाद राकेश को जगाया और उसे कट्टे से गोली मारकर करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। घायल राकेश ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ा, मगर वे हाथ नहीं आए। राकेश ने तुरंत इसकी सूचना उसे और पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा और राकेश को सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती करवाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। गोली राकेश के पेट को आरपास कर गई है। वारदात के दौरान पेट्रोल पंप पर एक कमरे में दूसरा युवक भी मौजूद था। जब आरोपियों ने हथियार दिखाकर दरवाजा खटखटाया तो वह काउंटर के नीचे छुप गया। उन्होंने शीशे के दरवाजे पर पैर मारा पर कोई हलचल नहीं हुई तो वे दूसरे कमरे में गए, जहां पर राकेश ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी।
स्विच बॉक्स से बंद की पेट्रोल पंप की बिजली आपूर्ति
वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की दूसरी दिशा से आकर पेट्रोल पंप के एमसीबी बॉक्स पर जाकर पहले बिजली आपूर्ति को बंद किया, जिससे उसके बाद कैमरे भी बंद हो गए। सीसीटीवी कैमरे रात को 12:45 पर बंद होते हैं और 1 बजकर 21 मिनट पर दोबारा से चालू किए जाते हैं। इस बीच पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे बंद रहे। दिन के समय सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन आरोपी कैमरे बंद होने के कारण उनकी जद में नहीं आए। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से एक गोली का सिक्का (गोली के अगले भाग में लगा पीतल का हिस्सा) मिला है।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। आरोपियों द्वारा बिजली आपूर्ति बंद करते ही कैमरे भी बंद हो गए थे। हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
नरेश कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, छुछकवास।