{"_id":"5e499b1a8ebc3e6ed85beb95","slug":"perform-your-responsibility-in-the-progress-of-country-and-society-mahabir-jhjhar-news-rtk5425927163","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश व समाज की तरक्की में निभाएं अपना दायित्व : महाबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश व समाज की तरक्की में निभाएं अपना दायित्व : महाबीर
विज्ञापन
Perform your responsibility in the progress of country and society: Mahabir
- फोटो : Jhjhar
जांगिड़ समाज यह सोच न रखे कि हमें क्या मिला है, बल्कि ये चिंतन करे कि देश व समाज की तरक्की में क्या हम जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभा रहे हैं और समाज व राष्ट्र के प्रति अपना फर्ज सकारात्मकता के साथ निभाएं। यह बात एचएसआईडीसी के इंजीनियर इन चीफ महाबीर जांगिड़ ने झज्जर की जांगड़ा धर्मशाला में आयोजित जांगिड़ समाज गौरव सम्मान समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कही। महावीर जांगिड़ ने कहा कि जांगिड़ समाज बुद्धिमान समाजों में से एक है और विश्वकर्मा से हमें तकनीकी ज्ञान की पूंजी जन्म से ही मिली है। इसलिए हमें एकजुट होकर समाज व राष्ट्र की तरक्की में सकारात्मक सोच के साथ अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांगिड़ का संस्कार है कि वह गरीब से गरीब की मदद करे और 100 प्रतिशत ईमानदारी से मन लगाकर कोई भी काम मेहनत से करेंगे तो परिणाम भी वांछित मिलेंगे। इंजीनियर इन चीफ महाबीर जांगिड़ ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को बोझ न समझें बल्कि पूरी मेहनत के साथ काम करें। एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना हमेशा मन में रहनी चाहिए और सकारात्मक सोच भगवान का दिया प्रसाद होता है। मुख्य अतिथि ने 40 से अधिक के जांगिड़ समाज के विभिन्न विभागों में सेवारत अधिकारियों व प्रतिष्ठित लोगों को स्मृति चिह्न व शॉल से सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष मास्टर द्वारकादास ने समाज के संगठन पर बल दिया और विशिष्ट अतिथि सरपंच महिपाल मालियावास ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को एकता के सूत्र में पिरोने में अहम भूमिका निभाते हैं और सम्मान के साथ-साथ एक दूसरे के नजदीक आने का मौका मिलता है। जांगिड़ समाज प्रधान मनमोहन जांगिड़ ने कहा कि जांगिड़ समाज समरस समाज है और 36 बिरादरी में के साथ मिलकर चलता है।
40 से अधिक लोगों को किया सम्मानित
जांगिड़ समाज गौरव सम्मान समारोह में 40 से अधिक प्रमुख अधिकारियों व प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें एसडीओ मनीष बाबेपुर, योगेश एसडीओ खेड़ी खुम्मार, नवीन कुमार कासनी जेई, ऋतु छारा जेई, सचिन जेई पीडब्ल्यूडी, डॉ. मुरारी लाल बाल रोग विशेषज्ञ झज्जर, विकास कुमार आयुष्मान भारत, संध्या कुमारी प्राध्यापिका मातनहेल, डॉ. हेमलता बेरी, विजय कुमार, प्राचार्य रमेश जांगड़ा, मत्स्य अधिकारी मंजू बाला, हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर लोकमणी, जय किशन, दीपक इंस्पेक्टर फूड एंड सप्लाई, सुनील कुमार जेई, हर्ष कुमार सब इंस्पेक्टर सीबीआई, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, टूरिज्म मैनेजर नीरज शर्मा, बहरोड़ छोरा सचिन छारा, जसवीर छारा, सुशील आरसी बहादुरगढ़, डॉ. रोहित जांगड़ा मातनहेल, डॉ. कृष्ण जांगड़ा, सेगा कंपनी के एचआर प्रदीप कुमार, एसआई सतवीर सिंह, एएसआई सुनील, एसआई संजय, प्राध्यापक हरदीप जांगड़ा आदि शामिल रहे।