{"_id":"683f46094cf00e026b05017b","slug":"people-raised-questions-on-the-roads-built-in-sector-2-and-6-chairperson-inspected-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115203-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-2 व 6 में बनी सड़कों पर लोगों ने उठाए सवाल, चेयरपर्सन ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-2 व 6 में बनी सड़कों पर लोगों ने उठाए सवाल, चेयरपर्सन ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
-फोटो 51 : सेक्टर-2 व 6 में तारकोल से बनाई गई सड़क की गुणवत्ता का जायजा लेती हुई चेयरपर्सन सरोज
बहादुरगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा बहादुरगढ़ क्षेत्र में सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-2 और 6 में तारकोल से सड़क बनाई गई है, लेकिन इसकी गुणवत्ता को लेकर लापरवाही सामने आई है। यहां के निवासियों ने गुणवत्ता कार्य पर सवाल उठाए तो नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी निरीक्षण करने पहुंची।
उन्होंने मौके पर पाया कि निर्माण सामग्री में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा है। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हशविप्रा चंडीगढ़ अधिकारियों को लिखित में शिकायत देने की बात कही।
नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने मंगलवार को सेक्टर-2 व 6 में तारकोल से बनाई गई सड़क के निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। मौके पर पाया कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं दिया गया। ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने कहा कि यह सड़क ज्यादा समय नहीं चलेगी। जिससे आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
अधिकारियों की बेरुखी के कारण विकास कार्यों में गुणवत्ता की जानबूझकर लापरवाही की जा रही है। चेयरपर्सन ने लोगों से कहा कि इन सड़कों की लिखित शिकायत सीएम व विभागीय अधिकारियों को देकर उन्हें अवगत कराया जाएगा कि बहादुरगढ़ में विकास कार्यों के नाम पर अधिकारी किस तरह की लापरवाही बरत कर भाजपा सरकार को बदनाम करने का असफल प्रयास कर रहे है।
चेयरपर्सन ने कहा कि सेक्टर-2 व 6 में बनाई इन सड़कों में लगाए गए मटेरियल की क्वालिटी साफ दिखाई दे रही है कि इस मानसून के मौसम में यह सड़कें पूरी तरह से फिर से टूट जाएगी और लोगों को यहां से आवागमन करने में फिर से भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, पार्षद प्रतिनिधि पवन रोहिल्ला व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
फोटो 51 : सड़क की गुणवत्ता का जायजा लेती हुई चेयरपर्सन सरोज राठी। स्रोत : विज्ञप्ति
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -