फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People of Sector 9 demanded water from HUDA office, demonstrated

सेक्टर नौ के लोगों ने हुडा दफ्तर से मांगा पानी, किया प्रदर्शन

Tue, 13 Jul 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
People of Sector 9 demanded water from HUDA office, demonstrated
बहादुरगढ़। महीनेभर से जल संकट झेल रहे सेक्टर-9ए के निवासियों ने सोमवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के दफ्तर पर प्रदर्शन कर पानी की आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। प्राधिकरण अधिकारियों और नागरिकों में काफी देर तक नोकझोंक होती रही। जेई की आरे से अधिक जलसंकट वाले स्थानों पर टैंकरों से पानी पहुंचाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। साथ ही उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर हुडा कार्यालय पर ताला लगाने की चेतावनी दी है। उधर, अफसरों का कहना है कि नहर से पानी नहीं आने के कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-9ए में हुडा की ओर से पानी की सप्लाई बहुत कम समय के लिए की जा रही है। वहीं, इसका कोई भी समय तक निश्चित नहीं है। ऐसे में सेक्टरवासी काफी परेशान हैं। पेयजल समस्या से आजिज होकर सोमवार को सेक्टरवासियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और हुडा कार्यालय का घेराव किया। सेक्टर वासियों ने प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे जेई कामेश ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक हमारे यहां पानी की सप्लाई नहीं हो जाती, तब तक वे मानने को तैयार नहीं है। जेई ने कहा कि नहर से ही पानी नहीं आ रहा है तो हम कैसे सप्लाई दें। लोगों ने कहा कि सेक्टर के लोगों को पानी की सप्लाई पर्याप्त मात्रा मिलनी चाहिए। साथ ही पानी की सप्लाई का समय भी निर्धारित किया जाए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व आरके जून और खेमचंद ने किया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के जेई कामेश ने कहा कि सिंचाई विभाग से उन्हें पर्याप्त मात्रा पानी नहीं मिल पा रहा। इस वजह से सभी सेक्टरों में पानी की कटौती हो रही है। अगर कहीं ज्यादा समस्या है तो वे टैंकर से पानी की सप्लाई देने को तैयार हैं। उन्होंने सेक्टर निवासियों से कहा कि जहां-जहां पर पानी की ज्यादा कमी है वो उन्हें लिखकर दे दें। वहां टैंकर से पानी पहुंचा दिया जाएगा। आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर कार्यालय पर ताला जड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरवाइजर मुकेश कहा कि जब तक आपूर्ति सुचारु नहीं होती तब तक टैंकर से पानी दिया जाएगा। पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने भी जल समस्या पर अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जलघर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed