{"_id":"6567955c09d6bebc5f05e94c","slug":"people-attacked-the-team-that-went-to-check-meter-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-5910-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मीटर जांच करने गई टीम पर लोगों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मीटर जांच करने गई टीम पर लोगों ने किया हमला
Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। दुजाना थाना के अंतर्गत गांव गिरावड़ में अहलावत कृषि फार्म हाऊस पर मीटर जांच करने गई बिजली निगम की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। हमला करने की शिकायत निगम के एसडीओ ने पुलिस में दर्ज करवाई। इस संबंध में पुलिस ने 7-8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एसडीओ प्रवीन कुमार ने बताया कि गांव गिरावड़ में अहलावत कृषि फार्म हाऊस पर लगे मीटर में छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। निगम की टीम मीटर को चेक करने गई तो मीटर से छेड़छाड मिली तो निगम की टीम मीटर को बदलने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक जेई पर कस्सी मारने लगा तो टीम में मौजूद कांस्टेबल ने जेई को बचाया। टीम में एसडीओ प्रवीन कुमार, जेई सदानंद, कांस्टेबल पवन व ड्राईवर मौजूद थे। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गांव गिरवाड़ में बिजली निगम की टीम पर हमला करने की शिकायत बिजली निगम के एसडीओ ने दी है। शिकायत के आधार पर 7-8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई।