फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People are upset due to waterlogging in the parking of the mini secretariat, there is no improvement in the cleanliness system

लघु सचिवालय की पार्किंग में जलभराव से लोग परेशान, सफाई व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार

Wed, 29 Sep 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
People are upset due to waterlogging in the parking of the mini secretariat, there is no improvement in the cleanliness system
लघु सचिवालय में लगा गंदगी का ढेर। संवाद - फोटो : Jhjhar
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां सरकार व प्रशासन आए दिन लोगों को जागरूकता के नाम पर स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहा है। वहीं स्वयं के कार्यालयों के पास जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं गंदगी के ढेर भी लगे हुए हैं। लघु सचिवालय परिसर में बैठे वकील, टाइपिस्ट, नक्शानवीसों के स्थान पर जलभराव के कारण काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब लघु सचिवालय का यह हाल है तो बाकी का हश्र क्या होगा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उपायुक्त श्याम लाल पूनिया भी पार्किंग व लघु सचिवालय का दौरा कर हालात का जायजा ले चुके हैं। वहीं अधिकारियों को भी जलभराव व सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दे चुके हैं। उसके बाद भी हालात में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बारिश के कारण जलभराव हो गया है। जिसके कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दो बार उपायुक्त को अर्जी लगाने के बावजूद भी पानी नहीं निकाला जा रहा है। यहां पर अत्यधिक मच्छर होने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। सीताराम शर्मा, प्रधान डाक्यूमेंट एवं रजिस्ट्री एसोसिएशन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त के आश्वासन के बावजूद भी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पूरा प्रशासन प्रतिदिन यहीं से होकर गुजरता है। दो से तीन बार डीसी से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। - प्रकाश चंद्र, वसीका नवीस, झज्जर।
बारिश के दौरान काफी पानी जमा हो जाता है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का कोई ध्यान नही है। प्रशासन जानकर भी अनजान बना हुआ है। - सुनील, एडवोकेट, झज्जर।
अधिकारियों को काफी बार मिलने के बावजूद भी जलभराव की समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत परिसर में जमा बारिश के पानी को निकालने का प्रबंध किया जाना चाहिए। -श्रीभगवान, पूर्व प्रधान आढ़ती एसोसिएशन, झज्जर।

वीरवार को यहां का दौरा कर हालात का जायजा लिया जाएगा। उसके बाद समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। प्रदीप कौशिक, जिला नगरायुक्त, झज्जर।

 लघु सचिवालय की पार्किंग में भरा पानी और कीचड़। संवाद

लघु सचिवालय की पार्किंग में भरा पानी और कीचड़। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed