Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People angry over stoppage of work in the street, ruckus in NPC office

Jhajjar-Bahadurgarh News: गली में काम बंद कराने पर भड़के लोग, नप दफ्तर में हंगामा

Tue, 06 Aug 2024 05:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Aug 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
People angry over stoppage of work in the street, ruckus in NPC office
बहादुरगढ़। नगर परिषद अधिकारियों की आपसी खींचतान की वजह से वार्ड 14 में गली नंबर 4 का निर्माण कार्य रुक गया। यह कार्य निर्माण का श्रेय लेने की होड़ में फंसकर रह गया है। कार्य बंद होने से नाराज पार्षद ने सोमवार को कॉलोनी निवासियों के साथ नगर परिषद कार्यालय में हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को वार्ड 14 की गली नंबर 4 को बनाने के काम शुरू हुआ था लेकिन कुछ समय बाद ही इसे रुकवा दिया गया। कार्य रुकते ही कॉलोनी वासी नाराज हो गए। लोगों ने इसका विरोध कर दिया और जेसीबी के आपरेटर के साथ मारपीट की नौबत तक आ गई। बात पुलिस तक पहुंची तो उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से बातचीत करने की बात कही। इसके बाद वार्ड वासी वार्ड पार्षद सविता सैनी के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। यहां पहुंचकर उन्होंने खूब हंगामा किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी रही। गली नंबर 4 के निवासी दीपक कुमार, बाला देवी, संतरा ने बताया कि उनकी कॉलोनी की गलियां पूरी तरह टूट चुकी हैं। उन्हें बनाने के लिए सोमवार को ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा उखाड़ा गया। लोगों का कहना है कि अब गली पहले जैसी नहीं रही और बारिश के मौसम में लोगों को आने-जाने में परेशानी होगी। पार्षद सविता सैनी और लोग गली निर्माण कार्य शुरू न होने से नाराज हैं। वार्ड 14 की पार्षद सविता सैनी ने बताया कि जब भी वार्ड में कोई काम शुरू होता है तो इसी तरह उसे रुकवाया जाता है। नगर परिषद एक्सईएन डालचंद शर्मा ने काम करने वाले कर्मचारियों को वापस बुला लिया। जिस गली का निर्माण होना है वह मुख्य गली है। लोगों को आना-जाना लगा रहता है। एक्सईएन को काम शुरू करने के लिए एक दिन का समय दिया है। इस अवधि में गली निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे इसकी शिकायत एसडीएम व उपायुक्त को करेंगे। इतना ही नहीं वे नप अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन भी कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सैनीपुरा में गली निर्माण का कार्य ठेकेदार ने बिना बताए ही शुरू कर दिया। इस कार्य का अभी उद्घाटन नहीं हुआ है। पिछले दिनों चेयरपर्सन ने पत्र लिखकर कहा था कि जो भी काम शुरू हो, पहले उसका उद्घाटन किया जाए। ऐसे में मैंने चेयरपर्सन को पत्र लिख दिया है। अगर वे लिखित में इस गली के निर्माण का आदेश देंगी तो काम शुरू करवा दिया जाएगा।

-डालचंद शर्मा, एक्सईएन, नगर परिषद बहादुरगढ़।

वर्जन

मेरे संज्ञान में लाए बिना ही कई काम शुरू हो जाते थे। इस कारण कार्य शुरू होने पर उद्घाटन कराने के आदेश दिए थे। सैनीपुरा की गली को उखाड़ा जा रहा है। गली निर्माण शुरू होगा तो उद्घाटन भी कर दिया जाएगा। जब गली के 85 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि गली का निर्माण होना चाहिए तो इस मामले में बेवजह की राजनीति नहीं करनी चाहिए। वे अभी बाहर हैं। मंगलवार को मामले की पूरी जानकारी लेंगी।
-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed