{"_id":"66b7d6b6f88edb631a07c137","slug":"peace-will-return-to-the-village-on-tuesday-there-will-be-respect-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112741-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मंगलवार को गांव लौटेगा अमन, होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मंगलवार को गांव लौटेगा अमन, होगा सम्मान
विज्ञापन
झज्जर। पेरिस ओलंपिक में रेसलिंग में कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत मंगलवार को वतन वापसी करेगा। यह जानकारी खुद अमन में अपने परिवार के सदस्यों को वीडियो कॉल पर दी है। अमन ने परिवार को बताया कि वह मंगलवार को भारत आएगा और उनसे आकर आशीर्वाद लेगा। अमन के आने की सूचना पाकर परिवार खुशी से फूला नहीं समां रहा। वहीं अमन के स्वागत समारोह को लेकर भी परिवार व ग्रामीण जल्द तैयारी शुरू करेंगे। गांव में अमन का भव्य स्वागत किया जाएगा, इसे लेकर परिवार व ग्रामीण जल्द एक-दो में रायशुमारी करेंगे और उसके बाद स्वागत समारोह को लेकर तिथि फाइनल की जाएगी। फिलहाल अमन के भारत वापस आने के बाद उसका शेड्यूल व्यस्त रहने वाला है। वापस आने के बाद उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात होगी। इसके अलावा छत्रसाल स्टेडियम जहां वह प्रैक्टिस करता है, वहां भी जाएगा। हालांकि परिवार को उसकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है।
आप अध्यक्ष ने परिजनों को दी बधाई
झज्जर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता शनिवार को पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अमन सहरावत के घर पहुंचे और परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अमन ने पदक जीतकर देश ही नहीं बल्कि झज्जर जिले का भी मान बढ़ाया हैं। पहले मनु भाकर और अब अमन ने पदक जीतकर देश का मान-सम्मान बढ़ाया हैं।