{"_id":"68f15f0f2f4d4705720795ad","slug":"pay-more-attention-to-recognized-learners-dr-poonia-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118261-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉग्नाइज्ड लर्नर पर अधिक ध्यान दें : डॉ. पूनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉग्नाइज्ड लर्नर पर अधिक ध्यान दें : डॉ. पूनिया
Fri, 17 Oct 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 61 : अध्यापकों को संबोधित करते बीईओ शेर सिंह। स्रोत स्कूल
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को खंड परियोजना कार्यान्यवन इकाई की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने की। बैठक की शुरुआत जिला समन्वयक, निपुण हरियाणा, डॉ. सुदर्शन पूनिया ने की।
उन्होंने पिछले माह आयोजित की गई सेंसस असेसमेंट के आंकड़ों पर प्रकाश डाला। डॉ. पूनिया ने सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वो रिकॉग्नाइज्ड लर्नर पर अधिक ध्यान दें क्योंकि इन्हें आसानी से एक्सीलेंट लर्नर में परिवर्तित किया जा सकता है। आंकलन के आंकड़ों से यह पता चला कि छात्रों ने साक्षरता की तुलना में संख्या ज्ञान में बेहतर प्रदर्शन किया है।
खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने सभी एबीआरसी और सीआरसी को निर्देश दिए कि वे इस आंकलन में कमतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों पर विशेष रूप से ध्यान दें। खंड निपुण समन्वयक सरिता सरोहा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हसनपुर के इंचार्ज नरेंद्र सांगवान ने भी आंकलन प्रक्रिया पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
बैठक में स्टार टीचर प्रोमिला और स्टार मेंटर चेतना को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर खंड के समस्त एबीआरसी, सीआरसी तथा विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।