फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Patwari and Kanungo on strike in Bahadurgarh, offices locked

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में पटवारी और कानूनगो की हड़ताल, दफ्तरों पर लगे ताले

Fri, 06 Sep 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Sep 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo on strike in Bahadurgarh, offices locked
फोटो 62 : बहादुरगढ़ लघु सचिवालय में हड़ताल पर बैठे पटवारी।
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में वीरवार को पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर रहे। लघु सचिवालय में स्थित दफ्तरों पर ताले लटके रहे। जिसके चलते आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल पटवारी सोनीपत के एक पटवारी ओमप्रकाश के अपहरण और उससे फिरौती मांगने के मामले से नाराज हैं। पटवारी एसोसिएशन के प्रधान मनीष यादव का कहना है कि पीड़ित पटवारी के परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए और इतना ही नहीं उसका अपहरण करने वाले अपराधियों को हर हाल में जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।
विज्ञापन

पटवारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो वह 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। पटवारियों की इस हड़ताल के चलते तहसील कार्यालय में काम करवाने आए आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग मायूस होकर वापस घरों की ओर लौटते हुए दिखाई दिए।फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed