फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Paris Olympics: Haryana daughter Manu Bhaker reaches the finals

Paris Olympics: फाइनल में पहुंचीं हरियाणा की बेटी मनु भाकर, कल लगाएंगी पदक पर निशाना

Sat, 27 Jul 2024 05:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह नरेश दहिया, संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
नरेश दहिया, संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 05:32 PM IST
सार

क्वालिफिकेशन राउंड में भाकर ने 580 का कुल स्कोर हासिल किया और तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं  रिदम सांगवान 573 के कुल स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
Paris Olympics: Haryana daughter Manu Bhaker reaches the finals
मनु भाकर - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले की निवासी भारतीय शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। मनु ने क्वालिफिकेशन इवेंट में 600 में से 580 अंक हासिल किए। वह तीसरे स्थान पर रहीं। मेडल के लिए वह कल निशाना लगाएंगी। वहीं इसी इवेंट में रिदम सांगवान को 15वां स्थान प्राप्त हुआ। 

विज्ञापन


पेरिस में भारत के लिए पहली बड़ी खुशखबरी निशानेबाज मनु भाकर के फाइनल में पहुंचने की आई है। मनु महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में पहुंच गई हैं। टोक्यो 2020 में भाकर इसी स्पर्धा में 12वें स्थान पर रहीं थी और अब पदक की दौड़ में हैं। भाकर ने इनर 10 में 27 बार शॉट लगाए, जो क्वालिफिकेशन में किसी भी अन्य निशानेबाज से अधिक है।  इसी बीच, रिदम सांगवान 573 के कुल स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।
विज्ञापन



पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंचने पर परिवार और गोरिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मनु भाकर मेडल के लिए रविवार को निशान लगाएंगी। परिजनों को पूरी उम्मीद है कि उनकी बेटी इस बार स्वर्ण पदक पर ही निशाना साधेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में खुशी की लहर
मनु भाकर के प्रदर्शन को लेकर समस्त गोरिया क्षेत्र व परिजनों में खुशी की लहर है। पिता रामकिशन भाकर व मां सुमेधा भाकर को पूरी उम्मीद है कि इस बार मनु भाकर विदेशी सर जमीन पर तिरंगा लहराएंगी और स्वर्ण पदक जीतेगी। परिजनाें का दावा है कि मनु 20 वर्षों में किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली वे पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं। पिछली बार सुमा शिरूर एथेंस 2004 में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थी। 27 शाॅट्स इनर सर्किल लगाने वाली पहली इकलौती खिलाड़ी है। भारतीय शूटर्स मनु भाकर के पास रविवार को मेडल जीतने का सबसे बेहतरीन मौका है।

मनु का उपलब्धि भरा सफर
मनु का खेल सफर उपलब्धियों भरा है। साल 2017 में मनु ने केरल में नेशनल चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया इसी वर्ष एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में भाकर ने रजत पदक अपने नाम किया। मैक्सिको के गुआदालाजरा में 2018 अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट शूटिंग वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल फ़ाइनल में, भाकर ने दो बार के चैंपियन अलेजांद्रा ज़वाला को हराया। इस जीत से वे वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गईं। 2018 में आईएसएसएफ़ जूनियर विश्व कप में भी डबल स्वर्ण जीता उसी वर्ष, 16 साल की उम्र में उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, अपने स्कोर के साथ साथ उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित कर किया। मई 2019 में, मनु ने म्यूनिख आईएसएसएफ़ विश्व कप में चौथे स्थान पर रहने के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया अगस्त 2020 में मनु भाकर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। मन्नू भाकर को मां के हाथ का खीर चूरमा उन्हें बहुत पसंद है।


आज दोपहर 3.30 बजे होगा मनु भाकर का मुकाबला
10 मीटर एयर पिस्टल महिला इवेंट में भारत की मनु भाकर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं। वह तीसरे स्थान पर रहीं। अब रविवार को फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। मनु भाकर भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे मेडल के लिए निशाना लगाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed