फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Paralympic player silver medalist Yogesh will be honored in Bahadurgarh, CM will be the chief guest

पैरालिंपिक खिलाड़ी रजत पदक विजेता योगेश कथूनिया का बहादुरगढ़ में होगा सम्मान समारोह, सीएम होंगे मुख्यातिथि

Fri, 24 Sep 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Paralympic player silver medalist Yogesh will be honored in Bahadurgarh, CM will be the chief guest
बहादुरगढ़। टोक्यो 2021 पैरालिंपिक गेम्स की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक विजेता योगेश कथूनिया का आठ अक्तूबर को बहादुरगढ़ में सम्मान समारोह होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस समारोह के मुख्यातिथि होंगे। यह समारोह शहर के दिल्ली रोड स्थित ग्लोबल मोंटेसरी स्कूल में होगा।
विज्ञापन

वीरवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता नरेश कौशिक ने एसडीएम भूपेंद्र सिंह के साथ समारोह स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को समारोह की तैयारियां करने के निर्देश दिए। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि योगेश कथूनिया ने पैरालिंपिक में रजत पदक जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अन्य खिलाड़ियों के साथ योगेश का सम्मान गुरुग्राम में आयोजित समारोह में पिछले दिनों किया था, लेकिन बहादुरगढ़ वासियों की ओर से योगेश का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से समारोह में भाग लेने का आग्रह किया था तो वे तुरंत तैयार हो गए। अब समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। नरेश कौशिक ने शहरवासियों से आह्वान किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर अपने लाडले खिलाड़ी योगेश कथूनिया का स्वागत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम भूपेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, कृष्ण चंद्र, महेश कुमार, आमोद छिल्लर, पालेराम शर्मा, दिनेश शेखावत, नरेश रोहिल्ला, धर्मवीर वर्मा, रमेश वत्स, सुरेंद्र भारद्वाज, राजेश तंवर, चिराग परूथी, नरेश गौड़, ललित बराही, अज्जू आदि मौजूद थे।

सीवर सफाई के लिए करेंगे सुपर सकर मशीन की मांग
पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने बताया कि समारोह में हलकावासियों की ओर से सीएम मनोहर के सामने विकास कार्यों की भी मांग रखी जाएगी। क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ाने की मांग सीएम के सामने रखी जाएंगी। बहादुरगढ़ में इस समय सीवर जाम की समस्या आम हो चुकी है। इसलिए मैं सबसे पहले सीएम के सामने सुपर सकर मशीन बहादुरगढ़ को देने की मांग रखूंगा, ताकि सीवर लाइन की समय पर सफाई हो सके और यह समस्या खत्म हो जाए। साथ ही क्षेत्र में वेस्ट जुआं ड्रेन प्रोजेक्ट, सैनिक रेस्ट हाउस समेत कई अन्य काम भी पूरे हो चुके हैं। इनकी अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर सीएम मनोहर लाल से उद्घाटन कराने का प्रयास करेंगे। उत्तरी बाईपास समेत कुछ अन्य कार्यों का शिलान्यास सीएम कर सकते हैं।
फोटो 8 : समारोह स्थल का जायजा लेते पूर्व विधायक कौशिक और एसडीएम भूपेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed