{"_id":"646a7594cf7dd9f22609dfc7","slug":"panchayat-of-farmers-on-28-for-demands-on-kmp-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1001-63-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर मांगों के लिए किसानों की पंचायत 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर मांगों के लिए किसानों की पंचायत 28 को
Mon, 22 May 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 22 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के साथ अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा न बढ़ाए जाने से नाराज किसान 28 मई को केएमपी के मांडोठी टोल प्लाजा के पास पंचायत करेंगे। ये जानकारी रविवार को धरने पर बैठे किसानों को किसान नेता रमेश दलाल ने दी।
जानकारी के अनुसार अधिग्रहित जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांगके लिए केएमपी के साथ किसानों का धरना करीब साढ़े तीन महीने से चल रहा है। रविवार को भी ये धरना जारी रहा। इस दौरान कपूर सिंह, रामनिवास, जयकरण, रामफल और अतर सिंह आदि ग्रामीण भी धरने पर बैठे। इस अवसर पर रमेश दलाल ने कहा कि सरकार ने अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं की हैं। अब अपनी मांगें मनवाने के लिए उन्हें कोई बड़ा निर्णय लेना होगा। उन्होंने बताया कि केएमपी के मांडोठी टोल प्लाजा के पास 25 मई को होने वाली महापंचायत स्थगित करके अब 28 मई को महापंचायत करने का फैसला लिया गया है। धरना स्थल पर रविवार को हुई सभा के बाद रमेश दलाल के नेतृत्व में 15-16 लोग नेशनल हाईवे नंबर-9 के रोहद टोल प्लाजा पहुंचे। यहां टोल प्लाजा के सुपरवाइजर ओपी यादव से आठ किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित आसौदा, जाखोदा, रोहद व मांडोठी आदि सभी गांव के लोगों से टोल टैक्स नहीं वसूूलने की मांग की। इस पर टोल कर्मचारियों ने कहा कि आसपास के गांवों के निवासियों से टोल नहीं वसूला जाता। इस पर सभी किसान रोहद टोल प्लाजा से चले गए। इस मौके पर आसौदा थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर भी उपस्थित रहे।
-- -- -- --