फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Panch of Birbarkatabad Sainian removed from his post

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीरबरकताबाद सैनियान के पंच को पद से हटाया

Wed, 01 Oct 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 01 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Panch of Birbarkatabad Sainian removed from his post
बहादुरगढ़। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने हरियाणा पंचायत राज अधिनियम के तहत बहादुरगढ़ खंड के ग्राम पंचायत बीरबरकताबाद सैनीयान, वार्ड नंबर एक के पंच को उनके पद से हटा दिया है। ग्राम पंचायत बीरबरकताबाद सैनीयान के पंच के खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जिनकी जांच के लिए एसडीएम बहादुरगढ़ को नियमित जांच अधिकारी नियुक्त किया है। आदेशानुसार पंच के खिलाफ बहादुरगढ़ सदर थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज है, जो नैतिक अधमता की श्रेणी के अंतर्गत आती है। जारी आदेशानुसार आरोपित पंच ग्राम पंचायत की किसी भी कार्रवाई में भाग नहीं ले सकेंगे और न ही पंचायत की चल-अचल संपत्ति पर उनका कोई अधिकार रहेगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ग्राम पंचायत की संपत्तियों का नियंत्रण और अधिकार सरपंच को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed