फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Oxygen cylinders brought from Delhi, gave life to infected old man

दिल्ली से लाए ऑक्सीजन, संक्रमित वृद्धा को घर में सिलिंडर लगवाकर दिए सांस

Tue, 27 Apr 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinders brought from Delhi, gave life to infected old man
युवराज के प्रयास से संक्रमित वृद्धा को मिली ऑक्सीजन। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। एक साल पहले कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में लोगों की सेवा करने में सक्रिय रहे कुछ लोग इस बार भी महामारी के दौर में जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आए हैं। ऐसे ही लोगों में शामिल पार्षद युवराज छिल्लर कोरोना महामारी के कारण ऑक्सीजन की किल्लत के बीच अपने वार्ड के लोगों के लिए यह गैस मुहैया कराने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को युवराज ने अस्पताल में बेड न मिलने से परेशान विवेकानंद नगर निवासी एक वृद्धा के गंभीर होने की वजह से उनके घर सिलिंडर पहुंचाकर राहत पहुंचाई। युवराज ने कहा कि बहादुरगढ़ के अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड मिल नहीं पा रहे। ऑक्सीजन की किल्लत होने के चलते मैंने दो दिन पहले ही कुछ गैस सिलिंडर दिल्ली में लाइन में लगकर रिफिल करवाए थे, ताकि वार्ड के जरूरतमंद लोगों को यह गैस उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि उसके वार्ड में कई लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। ऐसे में उनके पास कई लोगों की ओर से गैस मुहैया कराने की मांग आई थी। इसलिए वे दिल्ली से गैस सिलिंडर भरवाकर लाए और पूरे वार्ड के लोगों को सूचित किया कि अगर उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

युवराज ने बताया कि इस सूचना पर विवेकानंद नगर में एक वृद्धा के परिजनों ने उनसे संपर्क कर गैस न मिलने की समस्या बताई। बताया गया कि महिला कोरोना पॉजिटिव है और अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे। ऑक्सीजन का लेवल 85 आसपास पहुंच गया है। युवराज ने बताया कि सूचना मिलते ही वह तुरंत सिलिंडर लेकर उनके घर गए और इलाज में मदद की। युवराज ने बताया कि भविष्य में भी जिसे ऑक्सीजन की जरूरत हो वो उनसे संपर्क कर सकता है। इस मौके अजीत राठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed