फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Overloaded vehicles passing through the city, fear of accidents

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओवरलोड वाहन शहर की लाइफलाइन कर रहे जाम

Mon, 11 Sep 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles passing through the city, fear of accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर की सड़कों पर रात-दिन ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति हो जाती है। बीते दिनों डीसी ने भी आदेश जारी कर ओवरलोड वाहनों को शहर में घुसने की मनाही करने के लिए कहा था, लेकिन आदेशों व नियमों की अनदेखी की जा रही है। ओवरलोड वाहन न केवल सड़कों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं, बल्कि लोगों के जीवन के लिए भी खतरा बने हैं। सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ रहा है। साथ ही शहर की सड़कें भी जर्जर हाल हो गई हैं।
प्रशासन की ओर से प्रत्येक महीने माह वाली रोड सेफ्टी की बैठक में ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए जाते हैं और कार्रवाई के नाम पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाता है। जिला पुलिस की ओर से हर माह नाइट डोमिनेशन अभियान भी चलाया जाता है। इसके बावजूद इस सब कार्रवाई का उन पर कोई प्रभाव दिखाई नहीं पड़ता है।
विज्ञापन

इन जगहों पर रहता है वाहनों का जमावड़ा
झज्जर-गुरुग्राम, झज्जर-कोसली, झज्जर-सांपला, झज्जर-बहादुरगढ़, झज्जर बादली, झज्जर-छुछकवास, झज्जर-गुढ़ा से रोहतक के अलावा अन्य सड़क मार्गों पर ओवरलोड वाहन बेरोकटोक चल रहे हैं। इसके बावजूद ओवरलोड वाहन बड़ी आसानी से शहर से हाईवे नंबर 71 तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक भारी वाहनों को शहर से निकलने का समय निर्धारित कर रखा है। वहीं शाम ढलते ही ओवरलोड वाहन अपने गंतव्य की ओर बढ़ना शुरू हो जाते हैं। ओवरलोडिंग के कारण इन वाहनों के टायर भी नजर नहीं आते हैं और अपनी क्षमता से दोगुना माल भर लेते हैं, जो शहर में बिजली के तारों को छूकर निकलते हैं।
टूटी हुई नंबर प्लेट, बिना नंबर के चलते हैं ओवरलोड वाहन

ज्यादातर ओवरलोड वाहनों की नंबर प्लेट टूटी हुई है या फिर बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वहीं ओवरलोड वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे होते हैं। इससे रात के समय यह नजर नहीं आते हैं। रात को इन वाहनों के चालक हेडलाइट बंद करके चलते हैं। वाहन आता तो अचानक डिपर देते हैं, जिससे अचानक आंखों में लाइट पड़ने से चालक असमंजस में पड़ जाता है और दुर्घटनाएं होती हैं।
103 वाहनों के चालान किए गए
यातायात प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि रविवार को 103 वाहनों के चालान किए गए हैं। इनमें 61 भारी वाहनों के चालान शामिल हैं, जोकि यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 29 चालान गलत दिशा से आ रहे वाहन चालकों के काटे गए हैं व 13 चालान अन्य वाहनों के काटे जा रहे हैं।


शहर के व्यापारियों के सामान को गोदाम में छोड़ने के लिए ट्रक व भारी वाहन आते हैं। उनको भी समय पर आने के लिए कहा गया है, ताकि आमजन को परेशानी न हो। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं। ओवरलोड वाहन शहर में प्रवेश न कर सकें, इसके लिए शहर में अंदर आने वाली सड़कों पर बैरिकेड लगाए गए हैं।
- बलवान सिंह, यातायात पुलिस प्रभारी, शहर झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed