{"_id":"5f0cbb4b8ebc3e63a93036d7","slug":"overcome-the-accused-with-the-weapon-bahadurgarh-news-rtk5638981125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार के साथ किया काबू, चोरी के अनेक मामलों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार के साथ किया काबू, चोरी के अनेक मामलों का खुलासा
विज्ञापन
---फोटो 11 : अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया चोरी के मामलों का वांछित आरोपी पुलिस हिरासत में।
- फोटो : Bahadurgarh
अवैध हथियार के साथ पकड़े गए एक युवक की गिरफ्तारी से चोरी की कई वारदात का खुलासा हुआ है। इस युवक को सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
सीआई प्रभारी सत्यवान ने बताया कि सीआईए-2 बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम पुलिस चौकी सेक्टर 16/17 बहादुरगढ़ के एरिया में तैनात थी। टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया। युवक की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पूछताछ में पहचान रवि निवासी डिफेंस कॉलोनी झज्जर के रूप में हुई। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया।
ले भागे थे 25 हजार
उन्होंने बताया कि अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी रवि ने प्राथमिक पूछताछ में चोरी की अलग-अलग चार वारदात का खुलासा किया। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी व उसके दो साथी अप्रैल 2020 में पुराना बस अड्डा झज्जर के पास से एक साइकिल सवार का थैला लेकर भाग गए थे। थैले में करीब 25000 रुपये व बैंक की कॉपी थी।
विज्ञापन
दुकान में की थी चोरी
अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसने करीब एक वर्ष पहले दिल्ली गेट से बेरी गेट झज्जर जाते समय एक दुकान का ताला तोड़कर एक कैमरा, लीड, चार्जर, तीन मोबाइल फोन व कुछ रुपये चोरी कर लिए थे। चोरी की उपरोक्त वारदात के करीब एक सप्ताह बाद रहनिया कॉलोनी झज्जर में रहने वाले बिहार मूल व्यक्तियों से उनके तीन मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये छीन लिए थे। नवंबर 2019 में सिलानी गेट झज्जर के पास एक परचून की दुकान का ताला तोड़कर दुकान से एलईडी, कैमरा, डीवीआर व कुछ अन्य सामान चोरी किया था।
सब इंस्पेक्टर सत्यावान ने बताया कि देसी पिस्तौल व एक कारतूस के साथ पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 16/17 में तैनात मुख्य सिपाही पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।