{"_id":"6407862d24872b30a5091f94","slug":"outstanding-women-honored-jhjhar-news-c-17-1-87728-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
Wed, 08 Mar 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोहतक-दिल्ली रोड स्थित हरि गार्डन में महिला होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। काफी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट, उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी ने की। जबकि पूर्व विधायक नरेश कौशिक की पत्नी संतोष कौशिक ने मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि संतोष कौशिक ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। घर संभालने से लेकर देश की तरक्की में अहम भूमिका निभा रही हैं। बेटों की तरह हमारी बेटियां विश्व स्तर पर परचम लहरा रही हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि महिलाएं केवल घर तक ही सीमित नहीं रही। पढ़ाई, खेल, कारोबार, यहां तक की फौज में भी बढ़चढ़ कर भागीदारी कर रही हैं। बस महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना है। हमारे देश में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। यही संस्कार हमें अपने बच्चों को देने हैं ताकि सम्मान की परंपरा कायम रहे। बेटियों की शिक्षा पर भी जोर दें।
इस मौके पर डॉ. राजवंती शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. राजरानी, डॉ. ज्योति मलिक, डॉ. सविता दहिया, प्रिंसिपल ज्योति, दीपांजलि शर्मा, कमलेश बाल्याण, पूजा कौशिक, बबीता दहिया, कामिनी बाला काकराण, राजबाला, पूनम, प्रियंका, रेणुबाला, रेणु शर्मा, संगीता कौशिक, तानिया कौशिक, विद्या देवी, अंजू, ज्योति मलिक, कंचन मदान व सविता को उनके क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित किया गया। मचं संचालन पूजा पाराशर व अंजू गुप्ता ने किया। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरपर्सन वर्षा गौतम, वाइस चेयरमैन विद्या राठी, पार्षद ज्योति शर्मा, दीपा तंवर, ज्योति रोहिल्ला, मनीषा धनखड़, राजकुमारी धाकड़े, अनु रानी मौजूद रही।