फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Out of 13 new corona infected, seven employees of Mahatma Gandhi Super Thermal Power Plant

13 मिले नए कोरोना संक्रमितों में से सात महात्मा गांधी सुपर थर्मल पावर प्लांट के कर्मचारी

Tue, 08 Jun 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Out of 13 new corona infected, seven employees of Mahatma Gandhi Super Thermal Power Plant
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमण के केस निरंतर कम आते जा रहे हैं। सोमवार को जिले में मात्र 13 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें भी सात मरीज महात्मा गांधी सुपर थर्मल पावर प्लांट से जुड़े हुए हैं। जबकि एक मरीज शहरी क्षेत्र व 12 ग्रामीण क्षेत्र के शामिल हैं। वहीं संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट बढ़कर 97.8 प्रतिशत हो गया है। अब तक जिले में कुल 18650 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 18233 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब तक पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 29 कोरोना संक्रमित ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। 99 मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमे उनकी निरंतर निगरानी की जा रही है। फिलहाल जिले में 128 सक्रिय केस रह गए हैं।
विज्ञापन

- दो लोगों की हुई मौत
जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 289 लोगों की मौत हो चुकी है। एक सप्ताह से जिले में ब्लैक फंगस का भी कोई नया मामला सामने नहीं आया है। ब्लैक फंगस के 13 में से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केस घटे लापरवाही बढ़ी
जिले में कोरोना संक्रमण के केस बेशक घट रहे हैं। लेकिन उसी प्रकार लापरवाही भी निरंतर बढ़ रही है। लोग न तो शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। जिस प्रकार से लॉकडाउन के नियमों में ढील दी जा रही है। उस प्रकार लोग और अधिक लापरवाह होते ज रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की तरफ से कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए बार-बार एडवाइजरी भी जारी की जाती रहती है।

टीकाकरण और सैंपलिंग की प्रक्रिया को सरल करते हुए गति को और बढ़ाया जाएगा। नागरिक महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा नियमावली का पालन करें। यह आपके और आपके परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जरूरी है। कोरोना संक्रमण कम हुआ है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग सामूहिक रूप से हुक्का न पीएं, सामूहिक भोज और कार्यक्रमों आदि से बचें, फेस मास्क पहनें, बार-बार हाथ साबुन से धोते रहें।
- श्यामलाल पूनिया, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed