फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ordered goods by booking online, beaten for asking for money

ऑनलाइन बुकिंग कर सामान मंगवाया, रुपये मांगने पर की पिटाई

Sat, 12 Jun 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ordered goods by booking online, beaten for asking for money
बहादुरगढ़। एक युवक ने ऑनलाइन बुकिंग कर एक व्यापारी से एसी, एलईडी टीवी व कुछ अन्य सामान मंगवाया। रुपये मांगने पर व्यापारी के साथ मारपीट की, उसकी जेब से पर्स और अन्य सामान छीन लिया। थाना आसौदा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के सुभाष पार्क में रहने वाले कनिष्क ऑनलाइन व्यापार करते हैं। उनका ऑफिस भी दिल्ली में ही है। यहीं से वह सामान की ऑनलाइन बिक्री करते हैं। वीरवार को उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉलर ने डेढ़ टन का स्प्लिट एसी व सोनी का 50 इंची एलईडी टीवी बुक किया। उक्त सामान को लेकर मकड़ौली टोल पर बुलाया। कनिष्क ने बताया कि दूर होने की वजह से उसने उक्त स्थान पर सामान भेजने से मना कर दिया। बाद में सामान बुक करने वाले शख्स ने उसे सांपला-रोहद के पास बुलाया। जिस पर वह अपनी गाड़ी में उक्त सामान रखकर चल पड़ा। जिसने उक्त सामान बुक किया था वह युवक उसे सांपला में मिला और गाड़ी में बैठकर उसके साथ सामान लेकर दूसरी जगह चलने के लिए कहने लगा। जब वे कुलताना से भापड़ोदा रोड पर गए तो वहां एक स्विफ्ट गाड़ी के पास 3-4 युवक खड़े थे। सामान बुक करने वाले ने उन्हें अपने भाई बताते हुए एसी व एलईडी उनकी गाड़ी में रखवा दिए।
विज्ञापन

कनिष्क ने बताया कि जब उसने उक्त सामान के रुपये मांगे तो उनके साथ मारपीट की और गाड़ी की चाबी छीन ली। जेब से पर्स भी निकाल लिया। उन्होंने बताया कि उस वक्त उनकी जेब में 15-20 हजार रुपये थे। सारे रुपये युवक छीन ले गए। कनिष्क ने किसी तरह एक राहगीर से मदद मांगी। उसका फोन लेकर अपने परिवार के सदस्यों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद मांडोठी चौकी पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने जिस नंबर से कॉल करके सामान बुक किया गया था उसका पता लगाने और मारपीट कर सामान ले जाने वालों की पहचान करने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। एसआई चमनलाल ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसको काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed