{"_id":"9b0956d2611f60e9f04cc8c1dc49ddef","slug":"opponents-of-netaji-torn-shirt-inheritance-tax-saved-lives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों ने नेता जी का फाड़ा कुर्ता, भाग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधियों ने नेता जी का फाड़ा कुर्ता, भाग कर बचाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
Updated Thu, 16 Oct 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी से भाजपा प्रत्याशी विक्रम कादियान ने निर्दलीय प्रत्याशी चतर सिंह पहलवान और कांग्रेस पर मिलीभगत से हमला करने और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर ढाई बजे बाद बापड़ौदा से भागकर फटे कुर्ते में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के गांव चिमनी (हलका बेरी) पहुंचे कादियान ने जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
हंगामे और हमले के बाद की दहशत उनके चेहरे पर साफ नजर आई और कार्यकर्ताओं से घिरे होने के बाद भी वे गाड़ी से नीचे नहीं उतरे।
आरोप लगाया कि बापड़ौदा गांव में विरोधियों ने उन्हें घेर लिया और उनके कपड़े फाड़ दिए। उन्हें बचाने में उनके गार्ड और साथियों को लात घूंसे खाने पड़े। प्रशासन ने भी कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
बोगस वोटिंग रोकनी चाही तो हंगामा
भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि मतदान का जायजा लेने वे बापड़ौदा पहुंचे तो वहां बूथ 47, 48 पर कब्जा कर बोगस वोट डाले जा रहे थे।
मैने रोका तो चतर सिंह पहलवान और कांग्रेसी आए और उन पर सरेआम हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए उनके सहयोगियों को मार खानी पड़ी।
आरोप है कि शिकायत के लिए सभी नंबरों पर कॉल की। लेकिन कोई नहीं आया। जिला प्रशासन के एक आला अधिकारी को कॉल की उन्होंने कहा, तू केवल झूठी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
---
मामला संज्ञान में आते ही मैं एसपी के साथ मौके पर गया। जांच के लिए मैंने झज्जर एसपी को निर्देश दिया है। उचित कार्रवाई होगी।
डॉ. चंद्रशेखर, डीसी झज्जर।