{"_id":"63b5e6b5f4216363442b3e09","slug":"opium-and-mobile-recovered-from-dulina-jail-warder-arrested-case-registered-jhjhar-news-rtk6684093134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दुलीना जेल में अफीम व मोबाइल फोन बरामद, आरोपी जेल कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दुलीना जेल में अफीम व मोबाइल फोन बरामद, आरोपी जेल कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। जिला कारागार दुलिना में एक जेल वार्डर से मोबाइल फोन और अफीम बरामद हुई है। इस मामले में वार्डर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि मंगलवार को उप अधीक्षक जिला कारागार दुलीना अमित कुमार के नेतृत्व में हवलदार मदनलाल की टीम ने जांच के दौरान मुलाकात कक्ष की छत से एक पॉलिथीन में एक मोबाइल फोन, दो सिम, यूएसबी केबल और अफीम बरामद की। जेल में रात्रि गश्त पर तैनात ड्यूटी की जांच की गई तो संदिग्ध गतिविधियां देख जिला कारागार दुलीना में तैनात जेल वार्डर सतीश कुमार से जेल अधीक्षक के समक्ष पूछताछ की गई तो उसने उपरोक्त मोबाइल फोन व नशीला पदार्थ फेंकने के बारे खुलासा किया।
उपाधीक्षक जिला जेल अमित कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बरामद अफीम का वजन करने पर 54 ग्राम 35 मिलीग्राम पाया गया। उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी दुलीना की टीम द्वारा आरोपी जेल वार्डन सतीश कुमार को नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए काबू किया गया। गिरफ्त में आए आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में हुए खुलासे के पश्चात दर्ज मामले में भ्रष्टाचार की धारा जोड़ी गई।