{"_id":"666792ac7affaa7eee048924","slug":"open-manhole-covers-become-a-problem-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110977-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मैनहोल के खुले ढक्कन बने मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मैनहोल के खुले ढक्कन बने मुसीबत
Tue, 11 Jun 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
10jjrp02 झज्जर में स्थित सीता राम गेट के नजदीक टूटा हुआ मैनहाल।स्त्रोत स्वयं
झज्जर। शहर की मुख्य सड़कों पर सीवर के मैनहाेल के ढक्कन कहीं सड़क के लेवल से ऊपर है तो कही ढक्कन लेवल से छह इंच तक नीचे होकर टेढ़े हो गए है। यह ढक्कन हादसों का कारण बन सकते है, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
शहर के सीताराम गेट स्थित चौराहे पर मैन हाल का ढक्कन सड़क के लेवल से कुछ ऊपर है। सिद्ध बाबा प्रसाद गिरी मंदिर के बाहर सीवरेज मैनहोल का ढक्कन छह इंच नीचे होकर टेढ़ा हो गया है, जिससे कोई हादसा हो सकता है। दुपहिया वाहनों पर बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने आते हैं और दिन भर वाहन यहां से गुजरते हैं।
शहर के पुराना पीएनबी बैंक वाली गली में वीरेंद्र देवी वर्मा के मकान के पास मैनहोल का ढक्कन टूट गया है। यह ढक्कन सड़क के लेवल से एक तरफ कुछ टेढ़ा हो गया है, जिससे आने जाने वाले दुपहिया वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए बचाव के लिए कुछ ईंट के टुकड़ों से इसका लेवल करने का प्रयास कर रखा है, जिससे कोई हादसा न हो लेकिन रात को अंधेरे में ईंट के रोड़े पर वाहन के फिसलने का डर बना रहता है। कालू वर्मा, शिब्बू वर्मा, जगदीश वर्मा ने सीवरेज मैनहोल के ढक्कन को प्रशासन से ठीक करवाने की मांग की है। बर्फखाना रोड पर बीकानेर चौक से पहले बने चौक पर भी सीवरेज का ढका सड़क से कई इंच नीचे गया हुआ है और गहरा गड्ढा बना हुआ है। इससे भी कभी भी कोई हादसा हो सकता है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ नवीन ने कहा कि यदि कोई ढक्कन सही नहीं है तो उनको ठीक करवा दिया जाएगा।य