फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   open free bird, animals hospital

पहला बेसहारा मूक प्राणी उपचार केंद्र खुला

Mon, 28 Mar 2016 02:16 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Mon, 28 Mar 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
open free bird, animals hospital
हॉ‌स्पिटल में मोर को दौड़ाता डॉक्टर
 इलाज के अभाव में बेसहारा मूक प्राणियों की जान नहीं जाएगी। बीमार और घायल मूक प्राणियों की चिकित्सा सेवा के लिए बहादुरगढ़ में मूक प्राणी उपचार केंद्र खुल गया है। पूर्वी हरियाणा क्षेत्र के इस एकमात्र उपचार केंद्र की शुरुआत रविवार को पौधरोपण कर की गई।
विज्ञापन


बेसहारा मूक प्राणी उपचार समिति की ओर से बादली रोड पर बेसहारा मूक प्राणी उपचार केंद्र खोला गया है। इसका शुभारंभ रविवार को यज्ञ से हुआ। यज्ञ में आहुति डालकर पशु प्रेमियों ने घायल व बीमार पशुओं के स्वास्थ्य की कामना की। मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, मनोज माजरा, पूर्व सरपंच सुरेंद्र, शिव ट्रबो ट्रक यूनियन के प्रधान भूप सिंह, सुभाष गांधी, यशपाल गांधी, रणबीर राठी, अंजू अग्रवाल, मोनू जून व विनोद शर्मा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने यज्ञ में आहुति दी और बेसहारा प्राणियों की सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इसके उपरांत पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि कौशिक ने समिति के इस प्रयास की सराहना की। अपनी ओर से सेवा के लिए सहयोग राशि भेंट की और दूसरों से भी सेवा कार्य में आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी हरियाणा का पहला उपचार केंद्र
आसपास के क्षेत्र में गोवंश आदि के लिए तो उपचार केंद्र है। मगर अन्य पशुओं के नि:शुल्क उपचार के लिए कोई केंद्र नहीं था। वर्षों से जैन समाज भी पक्षी हॉस्पिटल बनवाने की मांग कर रहा है। बेसहारा मूक प्राणी उपचार समिति द्वारा संचालित यह केंद्र पूर्वी हरियाणा क्षेत्र का एकमात्र ऐसा केंद्र है जहां पक्षियों और अन्य मूक प्राणियों की नि:शुल्क सेवा होगी। खुले हवादार पिंजरे, एंबुलेंस व सेवादारों की व्यवस्था अच्छे ढंग से की गई है।


इलाज के अभाव में न जाए प्राणी की जान
प्रधान अमित आर्य ने कहा कि इलाज के अभाव में किसी भी जीव की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से इस केंद्र की शुरुआत की गई है। ये सभी मूक प्राणि हम इंसानों पर आश्रित हैं। इनकी सेवा करना हमारा धर्म है। इसलिए प्राणि मात्र की सेवा के लिए आम नागरिकों को भी आगे आना होगा। कार्यक्रम में गोधन सेवा समिति के प्रधान संदीप आर्य, विनय गोयल रमेश राठी, कृष्ण चावला, मुकेश, सुरेंद्र, राजेश आर्य, सोनू बंसल, बिजेंद्र राठी, सुशील राठी, विनोद राठी व रवींद्र राठी आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed