{"_id":"57fa87054f1c1b665228e2b8","slug":"op-dhankharh-op-dhankharh-in-jhajjar-speak-on-congress-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति नहीं शत्रु भावना से काम कर रही कांग्रेस : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति नहीं शत्रु भावना से काम कर रही कांग्रेस : धनखड़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
ओपी धनखड़
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच दिल्ली में हुई मारपीट के मामले में हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि यह दुखद बात है कि कांग्रेसी शत्रु भावना से काम कर रहे हैं। रविवार को पत्रकारों के रूबरू हुए मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र के लिए इस प्रकार से शत्रु भावना की कार्यवाही सही नहीं है।
विज्ञापन
ऐसा किया जाना गलत है। उन्होंने सर्जीकल स्ट्राइक मामले में सेना पर उठाई जा रही अंगुली पर अपनी बात रखते हुए कहा कि इसे राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है। सेना देश की रक्षा के लिए काम करती है। राजनीतिक लोगों को यह बात समझनी चाहिए कि उन्हें राजनीतिक हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरे विश्व में नंबर एक पर है। भारतीय सेना पर पूरे देश को गर्व है।
विज्ञापन
जितेंद्र मलिक के पार्टी छोड़ने पर बोले, अभी देर नहीं हुई
वहीं पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक द्वारा भाजपा छोड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक को इससे पूर्व सीएम से या किसी भाजपा नेता से बात करनी चाहिए थी। यह ठीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अभी भी देर नहीं हुई है और भाजपा सबका सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि दरवाजे खुले हैं, उन्हें आना चाहिए।
विज्ञापन