{"_id":"5766d7e04f1c1b5a5611b8f6","slug":"op-dhankharh-beri-jhajhar-haryana-kabeer-jayanti-jhajjhar-bahadurgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर के मत पर चल रहे पीएम और सीएमः धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर के मत पर चल रहे पीएम और सीएमः धनखड़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
ओमप्रकाश धनखड़
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीर का ज्ञान सरल व सीधा है। उनकी वाणी छह शताब्दी बाद भी जीवन को जीने की प्रेरणा देती है। जीवन को जीने की चाह व राह दिखाती है। ये बात प्रदेश के कृषि, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बेरी में आयोजित कबीर जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कबीर का मत है कि राजा वही जो भोग विलास की जिंदगी त्यागकर जनता के लिए जिये। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहरलाल कबीर के मत को सार्थक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने भक्ति आंदोलन के दौरान समाज को समरसता का ज्ञान दिया। कबीर के बीजक ग्रंथ, कबीर ग्रंथावली, कबीर के दोहे ज्ञान के भंडार हैं। समारोह में पहुंचने पर समाज की ओर कृषि मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने संत कबीर को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल सरकार कबीर के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार गरीब वर्ग की भलाई के लिए अंतोदय की भावना के साथ काम रही है। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत बीपीएल, अनुसूचित वर्ग की कन्या की शादी के लिए 41 हजार रुपये देने का प्रावधान किया है, वहीं, विधवा की बेटी की शादी में 51 हजार रुपये की धनराशि देने का प्रावधान है। गरीब वर्ग के छात्रों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति योजना दी जा रही है। सामाजिक समरसता की नीति के तहत अंतर्जातीय विवाह शगुन योजना के तहत प्रदेश के स्थायी अनुसूचित जाति के लड़का या लड़की से गैर अनुसूचित जाति की लड़की या लड़के द्वारा विवाह करने पर प्रोत्साहन स्वरूप एक लाख एक हजार रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
वहीं, समारोह में संत कबीर समाज सुधार समिति द्वारा समाज के होनहार छात्रों, खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम बेरी अजय चोपड़ा, बीडीपीओ इकबाल राठी, बिजली निगम एसडीओ सुनील कुमार, बीजेपी नेता विक्रम कादियान, जिप चेयरमैन परमजीत, वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविभान राठी, डॉ. अजय धनखड़, बेरी ब्लॉक समिति की चेयरमैन पूनम देवी, ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन मनोज डीघल, पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि निर्भय कादयान, पार्षद विजय कौशिक, मनीष दुजाना, रमेश चंद्र, योगेश दुजाना, मुकेश बेरी, संजीव चिमनी, संत कबीर समाज सुधार समिति के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।