फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   op dhankar, california, samll techic, jhajjar

कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में देखी छोटी तकनीकें

Sat, 06 Aug 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 06 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के कृषिमंत्री ओपी धनखड़ के नेतृत्व में अमेरिका गए प्रतिनिधिमंडल ने आज कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय का दौरा किया। जहां इस प्रतिनिधि मंडल का स्वागत हुआ। दुनिया के सबसे श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक अमेरिका के कैलिफोर्निया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया। दौरे के बाद मंत्री ओपी धनखड़ ने बताया कि यहां हॉर्टिकलचर के किसानों के लिये छोटी छोटी परंतु बड़ी लाभकारी तकनीकों को अपनाया जा रहा है। जो भारत जैसे छोटी जोत व कम संसाधनों वाले किसानों के लिये अति लाभकारी हो सकती है।
विज्ञापन


यह बात आज हरियाणा के कृषि विभाग के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सैन फ्रांसिसको के निकट स्थापित कृषि वि वि के दौरे के बाद कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। उनके साथ विधायक भगवान दास कबीर पंथी, जसवीर देशवाल, कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी एस कुंडू, महानिदेशक पशुपालन गंजेंदर जाखड़, महानिदेशक होर्टिकलचर अर्जुन सैनी व प्रगति शील किसान अभिनव बालियान शामिल रहे। धनखड़ ने बताया कि साधारण ईंटों से निर्मित घड़े की तकनीकी वाला शीतलन यंत्र दस डिग्री तक तापमान कम करके ताजी फल सब्जियों को खराब होने से बचा सकता है। उन्होंने इसकी खास प्रशंसा भी की। सोलर पावर से चलित छोटा ऐसी कोल्ड रूम छोटे किसानों के बड़े काम की चीज है । जो फल सब्जियों को बाजार तक पहुँचने से पहले सुरक्षित रखने मे उपयोगी है। वहां की ड्रिप सिंचाई के ओवर हैंड टैंक के खर्चे से बचने के लिये पानी के संग्रह के लिये प्लास्टिक के थैले का प्रयोग सस्ता व सरल साधन है इसका प्रतिनिधि मंडल ने खास अध्ययन किया । इससे पूर्व प्रतिनिधि मंडल का स्वागत प्रोफेसर बरिट्टा एल हानसेन व डीन डॉ जान डब्ल्यू होपमैन्स ने किया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय 1905 मे स्थापित हुआ। कुल 7309 एकड़ में फैला यह विश्वविद्यालय शोध से लेकर किसानों के साथ उत्पाद से लेकर उद्योगों तक सीधा जुड़ा है। विवि में 36104 छात्र है, तथा 2450 वैज्ञानिक व शिक्षक हैं। खास बात यह है कि 14 प्रतिशत विद्यार्थी अन्य देशों के है। वार्षिक अनुदान 100 करोड़ डालर है। हरियाणा के कृषि पशुपालन व बागवानी विभाग ने विवि के साथ सहकार्य करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed