फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One person dies from Covid-19, 15 positive cases found.

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 15 पॉजिटिव केस मिले

Sat, 15 Aug 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
One person dies from Covid-19, 15 positive cases found.
बहादुरगढ़। जिले में शुक्रवार को 15 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि 12 लोगों को संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी रेट 91.4 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को मिले 15 पॉजिटिव केस मिलाकर अब तक 968 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 885 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इससे मौत का कुल आंकड़ा 13 तक पहुंचा चुका है और अब 70 पॉजिटिव केस फिलहाल एक्टिव हैं। जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति की मौत कुछ समय पहले हो चुकी है, परंतु इसको स्वास्थ्य विभाग ने अब नोटिफाई किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संक्रमित मिले लोगों में एक बेरी से, एक झज्जर के गांव पाटोदा से और 13 लोग बहादुरगढ़ क्षेत्र से हैं। इनमें से 9 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और 6 अलग-अलग अस्पतालों में रखे गए हैं। संक्रमितों में नूना माजरा, ओमैक्स सिटी, पालिका कालोनी, बसंत विहार, जाखोदा, कसार व सेक्टर 7 से एक-एक, इंदिरा पार्क से 3 और सूर्या रोशनी कालोनी से 2 लोग हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार तक 37329 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिनमें से 910 की रिपोर्ट पाजिटिव और 36251 की नेगेटिव आई। जबकि 168 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले के 968 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक 525 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 443 लोग होम आइसोलेट किए गए। फिलहाल 70 एक्टिव पेशेंट हैं और 885 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय दहिया के अनुसार, अब तक जिले के 13 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 38 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 32 संक्रमितों को उनके घरों में ही रखा गया है। शुक्रवार को सैंपल पाजिटिविटी रेट 2.4 फीसदी और रिकवरी रेट 91.4 फीसदी रहा। शुक्रवार तक जिले के कुल 101429 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक कुल 7521 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 7362 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 159 लोग फिलहाल सर्विलांस पर हैं। शुक्रवार को जिले में टेसं्िटग रेशो 3392 व्यक्ति प्रति लाख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed