झज्जर में हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत, एक घायल
हादसे में मारा गया 45 वर्षीय शिवकुमार अनुबंध के तहत सीएमओ कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर में रईया और हसनपुर गांव के बीच में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को स्थानीय निवासियों की सहायता से जिला मुख्यालय पर स्थित सामान्य अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों ने शिव कुमार निवासी जैतपुर को मृत घोषित कर दिया। वह सीएमओ कार्यालय में डाटा एंट्री के पद पर अनुबंध के तहत काम कर रहा था। दूसरे को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक के पीजीआई में रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
45 वर्षीय शिवकुमार अनुबंध के तहत सीएमओ कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वहीं गांव चांदोल निवासी बलवीर शाम के समय अपने घर जा रहा था कि गांव रईया व हसनपुर के बीच आमने-सामने मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद किसी तरह से राहगीरों की मदद से दोनों को झज्जर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, चिकित्सकों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया।
घायल बलवीर को इलाज के लिए रोहतक के पीजीआई में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शिव कुमार जतपुर गांव का रहने वाला था। रात को वह अपने घर जा रहा था सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें शिव कुमार घायल हो गया घायल अवस्था में शिवकुमार को झज्जर के सामान्य अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान शिव कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।