{"_id":"588ced884f1c1bec7ccf409d","slug":"one-complant-defferent-reply","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही शिकायत के दिए दो अलग-अलग जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही शिकायत के दिए दो अलग-अलग जवाब
अमर उाला ब्यूरो/बहादुरगढ
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नगर परिषद के अधिकारियों ने सीएम विंडो में आई एक शिकायत का दो बार में अलग-अलग जवाब दिया है। नगर में रेलवे रोड स्थित पालिका बाजार की दुकानों के बाहर बने बरामदे से अवैध कब्जे हटवाने के लिए की गई शिकायत के जवाब में परिषद अधिकारियों ने पहली बार कहा कि इस बरामदे में 49 दुकानदारों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं, जबकि उसके महीनेभर बाद फिर से दिए गए जवाब में परिषद अधिकारियों का कहना है कि यहां कोई अवैध कब्जा नहीं है।
नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राहुल मंडोरा ने गत अगस्त महीने में सीएम विंडो में शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था कि बहादुरगढ़ के पालिका बाजार में अनेक दुकानदारों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं, जिन्हें तुरंत हटाया जाए। इस पर परिषद के पालिका अभियंता ने गत 22 सितंबर को डीसी झज्जर को जवाब भेजा। इस पत्र में एमई ने कहा कि नगर परिषद द्वारा रेलवे रोड व नाहरा-नाहरी रोड बहादुरगढ़ स्थित नगर परिषद की दुकानों के किरायेदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण का सर्वे कर सूची तैयार कर ली गई है। सर्वे के मुताबिक, नाहरा-नाहरी के 66 दुकानदारों ने और रेलवे रोड के 49 दुकानदारों ने अस्थाई व स्थाई कब्जे कर लिए हैं। एमई ने यह भी कहा था कि परिषद शीघ्र ही इन कब्जाधारियों को नोटिस देकर अवैध कब्जे हटाने की कोशिश की कार्यवाही करने जा रही है।
उधर, राहुल मंडोरा ने 26 अक्तूबर को पुन: एक दरखास्त सीएम विंडो में लगाकर ये अवैध कब्जे हटवाने की मांग की, लेकिन इसके जवाब में नगर परिषद के सचिव ने जो कहा है वह पहले जवाब के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने बताया कि इन दुकानों के आगे छह फुट चौड़ा बरामदा है। रेलवे रोड पर परिषद की 69 दुकानें और नाहरा-नाहरी रोड पर 97 दुकानें हैं। सचिव का कहना है कि इन दुकानों के आगे वाले बरामदे में दुकानदार अपनी काउंटर, अलमारी, बैंच व अन्य सामान रखकर अस्थाई अतिक्रमण कर लेते हैं, लेकिन स्थाई अतिक्रमण नहीं है। राहुल मंडोरा का कहना है कि नगर परिषद अधिकारी इस मामले में पूरी तरह निराधार व झूठा जवाब दे रहे हैं। मंडोरा ने सभी दुकानों के आगे हुए अवैध कब्जे को तुरंत हटवाने की मांग की है।