{"_id":"58e7e7bf4f1c1bd0355b3cf7","slug":"one-and-a-half-year-old-innocent-dies-following-a-tractor-down-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेरी। बेरी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव एमपी माजरा में शुक्रवार को ट्रैक्टर के नीचे डेढ़ वर्षीय मासूम दब गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को झज्जर के निजी अस्पताल में लाए। यहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
गांव एमपी माजरा निवासी सुरेंद्र का डेढ़ वर्षीय बेटा धनाजे और अन्य छोटे बच्चे अपने ही घर पर ट्रैक्टर के आसपास खेल रहे थे। ट्रैक्टर घर में ऊंचाई पर खड़ा हुआ था। डेढ़ वर्षीय मासूम धनाजे ट्रैक्टर के अगले टायर के पास खेल रहा था तो एकाएक ट्रैक्टर ऊंचाई से नीचे की तरफ चल पड़ा और धनाजे अगले टायर के नीचे दब गया। जब परिजनों ने बच्चे की चीख की आवाज सुनाई दी तो परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और झज्जर के निजी अस्पताल में ले गए और जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव एमपी माजरा में ट्रैक्टर के नीचे दबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत होने की सूचना मिली थी और मामला इतेफाकिया है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
संदीप, जांच अधिकारी, बेरी थाना