फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One accused arrested for demanding ransom

Jhajjar-Bahadurgarh News: फिरौती मांगने एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 01 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for demanding ransom
झज्जर। पुलिस की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। पुलिस चौकी झाड़ली प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ अन्ना निवासी खातीवास जिला चरखी दादरी के तौर पर की गई। इस मामले के तीन आरोपियों को स्थानीय पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए मामले के चौथे आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ छह अन्य अपराधिक मामलें पहले से अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। आरोपी को अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

उन्होने बताया कि राकेश निवासी मोहनबाड़ी ने शिकायत देते हुए बताया कि 21 जुलाई को अपने घर पर था। उसके फोन पर फोन आया। कॉल करने वाले ने अपने आप को संदीप नोगांवा बतलाया। 15 से 20 मिनट बाद एक गाड़ी आई जिसमें संदीप निवासी नौगांवा उतरकर मेरे पास आया। गाड़ी में दो तीन लड़के और बैठे थे। संदीप ने कहा पुलिस ने मेरे को गिरफ्तार किया था। वो तुमने कराया था, उस केस में तीन लाख रुपए खर्च हो गए हैं। वह सभी रुपए मेरे को देने पड़ेंगे। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो जान से मारने की धमकी देकर अपनी गाड़ी में बैठ कर चले गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में अपराधिक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed