{"_id":"68716679acb366f2180970db","slug":"on-the-first-day-of-the-month-of-sawan-worship-was-performed-in-shiva-temples-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-123807-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सावन माह के पहले दिन शिव मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सावन माह के पहले दिन शिव मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना
Sat, 12 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
11jjrp21- झज्जर। संकट मोचन महाकाल शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए श्रद्धालु। संवाद
झज्जर। शहर के अलग-अलग शिव मंदिरों में शुक्रवार को सावन की शुरुआत पर हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शहर के संकट मोचन महाकाल शिव मंदिर, शिव मंदिर बेरी गेट, शिव मंदिर छावनी मोहल्ला, शिवालय मंदिर, श्री बाबा प्रसाद गिरी मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर के अलग-अलग पुजारियों की तरफ से श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। श्री बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में मृत्युंजय गिरी महाराज की तरफ से शिवलिंग पर पुरुषोतर रुद्र अभिषेक किया गया।
यहां पूरे सावन उनकी तरफ से पुरुषोतर रुद्र अभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा शहर के संकट मोचन महाकाल शिव मंदिर में पुजारी की तरफ से सुबह व शाम को शिव प्राण की कथा की गई। वहीं मंदिर में महिलाओं की तरफ से सत्संग भी किया गया।
विज्ञापन
सेवा शिविर के लिए टेंट लगाना शुरू
झज्जर-सांपला रोड पर हर वर्ष शिव भक्तों के लिए सावन माह में सेवा शिविर लगाया जाता है। शिव कांवड़ संघ रामपुरा-जौंधी-झज्जर का सेवा शिविरी अब 44वीं बार लगाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। शिव कांवड़ संघ रामपुरा-जौंधी-झज्जर की तरफ से टेंट लगाना शुरू किया गया है। 16 जुलाई को हवन के साथ शिव भक्तों के लिए सेवा शिविर शुरू किया जाएगा। सेवा शिविर में शिव भक्तों के लिए देशी खाना बनाया जाएगा।