फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   On Makar Sankranti, the tradition of showing respect to elders continued throughout the day.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मकर संक्रांति पर दिन भर चला बडे़ बुजुर्गों को मान-सम्मान देने का दौर

Thu, 15 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
On Makar Sankranti, the tradition of showing respect to elders continued throughout the day.
14jjrp21- झज्जर। बुजुर्गां को शॉल व कंबल भेंट करते हुए । संवाद
साल्हावास। गांव गोरिया, सासरौली, मातनहेल, बिरोहड, बहु, खानपुर में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए बुजुर्गों को मनाने के लिए निकली। गांवों में यह नजारा पूरे दिन देखने को मिला।
विज्ञापन





मनाने की है परंपरामकर संक्रांति के दिन घर का कोई भी बुजुर्ग या बड़ा ऐसा व्यवहार करने लगता है कि जैसे उसे कोई बात बहुत बुरी लग गई हो। वह बात को भी बताने को तैयार नहीं होते। इतना ही नहीं वह रूठकर पड़ोस में किसी भी घर में जाकर बैठ जाते हैं। इसके बाद महिलाएं बैंडबाजे के साथ लोकगीत गाती हुईं उन्हें मनाने पहुंचती हैं। उन्हें उपहार स्वरूप कपड़े, जूते, गर्म शाॅल, मूंगफली, रेवड़ी, गजक, मूंग की दाल, चावल, रुपये आदि देकर मनाया जाता है और फिर दी गई भेंट को उनके सिर पर रखकर घर लाया जाता है।
विज्ञापन




गायब हो गया चने का साग

मकर संक्रांति पर चने का साग खाने का बहुत रिवाज था। लोग खेतों में चने का कच्चा साग खाने जाते थे। तोता बनने का भी रिवाज था। लोग चने के खेतों पर जब साग तोड़कर कच्चा खाते थे और कहा जाता था कि हरियल तोता बग गए, परंतु अब जिले में चने की खेती न के बराबर है। इसलिए यह रिवाज लगभग खत्म सा हो गया है। रिवाज की औपचारिकता निभाने वाले भी अब मंडी से चने का साग खरीदकर खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed