फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   On local routes Roadways increase bus service on Rakhi

राखी पर लोकल रूटों पर बढ़ेगी रोडवेज की सर्विस

Fri, 28 Aug 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़। Updated Fri, 28 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए विशेष सौगात दी है। गत वर्षों के मुकाबले अबकी बार उन्हें रोडवेज की बसों में दो दिन फ्री सफर की सुविधा दी है, ताकि बहनें आसानी से भाइयों के पास पहुंच सकें। बहनें राखी से एक दिन पहले भी फ्री सफर कर सकेंगी। 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे के बाद से महिलाएं व उनके साथ जाने वाले 15 साल तक के बच्चे फ्री बस सेवा का मजा ले सकेंगे। रोडवेज विभाग ने स्पेशल व्यवस्थाएं की है। उधर, प्राइवेट बसों में भी इसका लाभ दिए जाने की मांग उठी है।
विज्ञापन


कांग्रेस शासनकाल के दौरान वर्ष 2006 में महिलाओं की रक्षा बंधन पर्व पर फ्री बस सफर की सुविधा दी थी। यह क्रम तब से लेकर आज तक निरंतर चल रहा है। लेकिन भाजपा सरकार ने रक्षाबंधन पर बसों में होने वाली धक्का-मुक्की की समस्या से महिलाओं को कुछ राहत दिलाने के लिए सेवा का दायरा दो दिन बढ़ा दिया। बहादुरगढ़ सब डिपो पर करीब 150 का स्टाफ है। इसमें से 63 कंडेक्टर तो 65 ड्राइवर व अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


54 बसें दौडे़ंगी सड़क पर
रक्षाबंधन से डेढ़ दिन पहले महिलाओं के लिए फ्री बस सुविधा को ध्यान रखते हुए बहादुरगढ़ बस स्टैंड के अधिकारियों ने विशेष तैयारियां की हैं। लोकल व लंबी दूरी पर चलने वाली बसों का समय निर्धारण किया है। 54 बसें विभिन्न रूटों पर दौडे़ंगी। सफर के दौरान बीच रास्ते में कोई प्राब्ल्म न हो, इसलिए वर्कशाप में बसों की मेंटीनेंस पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। लोकल रूटों पर बसें अधिक चलाने के लिए तवज्जों दी जा रही है, ताकि महिलाओं को बसों में सफर करने के लिए दिक्कतें न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर बढ़ाई सर्विस
ड्यूटी क्लर्क हंसराज ने बताया कि रक्षाबंधन को ध्यान रखते हुए डेढ़ दिन पहले ही बहादुरगढ़ बस स्टैंड से कई लोकल रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या बढ़ाई गई है। खरखौदा रूट पर जहां पहले दो बसें चलती थी, वहीं भीड़भाड़ को देखते हुए शुक्रवार से इस मार्ग पर चार बसें चलेंगी। बादली रूट पर जहां तीन बसें चलती थी, वहां पांच चलेंगी। इसी तरह से झज्जर रूट के लिए तीन बसें चलती है जो कि चार-चार चक्कर लगाती थी, उन बसों के स्पेशल चक्कर भी लगाए जाएंगे, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

यहां उठानी पड़ेगी परेशानी
स्थानीय बस स्टैंड से बालोर, सिद्दीपुर व ईस्सरहेड़ी के अलावा बहादुरगढ़-बेरी रूट पर रोडवेज बसों का परमिट नहीं है। बेरी मार्ग पर प्राइवेट बसें चलती है। ऐसे में इस मार्ग के बीच पड़ने वाले गांवों के बीच सफर करने वाली महिलाओं को फ्री बस की सुविधा मिलनी मुश्किल है। क्योंकि रोडवेज की बसें इस मार्ग पर नहीं चलती।


कर्मियों की छुट्टियां रद्द
महिलाओं को बेहतर फ्री बस की सुविधा मिल सके, इसे ध्यान रखते हुए विभाग की ओर से सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पिछले दस वर्षों से रक्षाबंधन पर ही फ्री बस सुविधा का लाभ महिलाएं उठाती थी, लेकिन अबकी बार सरकार की ओर से डेढ़ दिन निर्धारित किया गया है। ऐसे में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से लेकर शनिवार रात्रि 12 बजे तक डेढ़ दिन के लिए फ्री बस सुविधा मिलेगी।
-जय सिंह, डीआई, सब डिपो बहादुरगढ़।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed