फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Olympic level swimming pool will be built in Bahadurgarh, foreign coaches will give training

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में बनेगा ओलंपिक स्तर का स्वीमिंग पूल, विदेशी कोच देंगे प्रशिक्षण

Wed, 23 Aug 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 23 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Olympic level swimming pool will be built in Bahadurgarh, foreign coaches will give training
बहादुरगढ़। प्रदेश में तैराकी को प्रोत्साहन देने के लिए बहादुरगढ़ के एचएल सिटी में तैराकी का बड़ा खेल परिसर बनाया जाएगा। इसके लिए योजना अंतिम चरण में चल रही है। इसी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी
विज्ञापन

भारतीय तैराकी संघ के उपप्रधान, हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव और हरियाणा ओलंपिक संघ के सहसचिव अनिल खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के साथ मिलकर हरियाणा राज्य तैराकी संघ 50 मीटर लंबे और 25 मीटर चौड़े नए स्वीमिंग पूल का निर्माण करेगा। हरियाणा राज्य तैराकी संघ नए स्वीमिंग पूल के लिए एचएल सिटी में जगह का चयन कर लिया है और इसका निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। अनिल खत्री ने बताया कि ओलंपिक स्तर का का नया स्वीमिंग पूल बनने के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी बहादुरगढ़ में करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि तैराकी में हरियाणा की युवा प्रतिभाएं देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। हरियाणा तैराकी संघ के प्रधान सांसद धर्मबीर सिंह की अगुवाई में हरियाणा के तैराकों में निखार आया है। उन्होंने बताया कि अंबाला में सरकार ने सरकारी स्तर पर बड़ा स्वीमिंग पूल भी बनाया है। उसी तर्ज पर हर जिले में सरकार को बड़े स्वीमिंग पूल बनाने चाहिए और तैराकी कोच भी नियुक्त करने चाहिए ताकि तैराकों को तकनीकी तौर पर दक्ष बनाया जा सके।
विज्ञापन

खत्री ने बताया कि वाले ओलंपिक साइज के स्वीमिंग पूल के साथ ऑल वैदर स्वीमिंग पूल भी बनाया जाएगा। पूल बनने के बाद यहां देश के प्रसिद्ध तैराकी कोच के साथ विदेशी कोच के जरिए भी तैराकों को तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तैराकी का खेल सिर्फ तैरना ही नहीं होता बल्कि तकनीक में माहिर होकर कम समय में ज्यादा दूरी तय करने में महारथ हासिल करना ही तैराकी का खेल है। अनिल खत्री ने बताया कि सामान्य संशाधनों में भी हरियाणा में शिवानी कटारिया जैसी प्रतिभावान ओलंपियन तैराक को तैयार किया है। अनिल खत्री का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र में तैराकी प्रतिभाएं काफी ज्यादा हैं और अब उन्हीं तैराकी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed