{"_id":"66d663f817f7c3f8f80a1824","slug":"old-farmer-murdered-in-dispute-over-hookah-demand-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113350-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हुक्का मांगने के विवाद में वृद्ध किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हुक्का मांगने के विवाद में वृद्ध किसान की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी (झज्जर)। थाना बेरी क्षेत्र के गांव गोच्छी में रविवार शाम को हुक्का मांगने गए व्यक्ति पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को डीघल सीएचसी में भर्ती करवाया गया, लेकिन गंभीर हालत देख उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान रविवार रात को ही उनकी मौत हो गई। गांव गोच्छी निवासी मोहन सिंह (65) पुत्र करतार के रूप में उनकी पहचान हुई है। वह पेशे से किसान थे। पुलिस ने दंपती समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव गोच्छी निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके भाई मोहन पड़ोसी रविंद्र के घर हुक्का लेने गए थे। हुक्का लेने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद को बढ़ता देख रविंद्र की पत्नी उर्मिला, पुत्र प्रवेश व रितिक वहां पहुंच गए और मोहन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शरीर पर नहीं चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की सच्चाई पता चलेगी। एफएसलएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
गांव गोच्छी में हुक्का मांगने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से घायल मोहन की मौत हो गई। उनके भाई की शिकायत पर गोच्छी निवासी रविंद्र, पत्नी उर्मिला, पुत्र रितिक व प्रवेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीजीआई में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
- अमित कुमार, थाना प्रभारी, बेरी