फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   old bus stand jhajhar, rain water problem, jhajjhar/bahadurgrah

पुराने बस स्टैंड पर भरा बरसाती पानी, सुध लेने वाला कोई नहीं

Mon, 20 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 20 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
old bus stand jhajhar, rain water problem, jhajjhar/bahadurgrah
बस अड्डा - फोटो : Bureau

एक तरफ तो प्रशासन मलेरिया, डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए सजग दिखाई दे रहा है। लोगों को जागरूक करने में कोई कसर भी नहीं छोड़ रहा है। और तो और कहीं भी पानी के ठहराव होने या मच्छर का लार्वा मिलने पर कार्रवाई के निर्देश भी दे रखें हैं। वहीं, दूसरी तरफ पुराने बस स्टैंड में बरसाती पानी ठहरा हुआ है जिस पर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है।

विज्ञापन


 इससे पहले यहां बसों के संचालन के समय भी बरसात के बाद पानी ठहरने की समस्या बनी रहती थी। तब तो जैसे-तैसे पानी को निकाला जाता था, अब नया बस अड्डा बनने के बाद तो यहां कोई सुध लेने वाला भी नहीं है। यही हाल रहा तो जल्द ही ठहरने हुए पानी से तमाम बीमारियां फैलने लगेंगी। इस मौसम में पानी के इक्ट्ठा होने के कारण डेंगू जैसी बीमारियां भी पनपने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि किसी को इसके बारे में पता नहीं है, बल्कि इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से लेकर नपा अधिकारियों सबको इस बारे में सूचना है, लेकिन इस समस्या को हल करने की बजाय सभी इस समस्या से आंख चुराते नजर आ रहे हैं। आस-पास स्थित दुकनदारों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को भी इस बारे में कतई चिंता नहीं है। उनका मानना है कि यह पानी इस बरसात के मौसम में डेंगू जैसी भयंकर बीमारियों को भी जन्म दे सकता है। अगर पानी को जल्द ही यहां से निकालने की व्यवस्था नहीं की गई तो यह आस-पास के लोगों के लिए विकराल समस्या का रूप धारण कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed