फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nutritious grains are beneficial for health: Dr. Bhaiyaram

पोषक अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभकारी : डॉ. भैयाराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Nutritious grains are beneficial for health: Dr. Bhaiyaram
20jjrp22-  गांव पाटोदा में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय कृषि जागरूकता कार्यक्रम प्रगतिशील किस
झज्जर। पाटोदा गांव स्थित देवी मंदिर में शुक्रवार को राष्ट्रीय मिशन-खाद्य, तेल और तिलहन के अंतर्गत जिलास्तरीय कृषि मेला व किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कृषि विभाग के एपीपीओ डॉ. भैया राम ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और किसानों से सीधा संवाद कर समस्याएं सुनीं। एपीपीओ ने कहा कि पोषक अनाज न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं बल्कि कम पानी में बेहतर उत्पादन के कारण आर्थिक रूप से भी फायदेमंद हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा, ड्रिप-स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई तकनीकें और प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। तकनीकी अधिकारी डॉ. रोहित वत्स ने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर कृषि विशेषज्ञ डॉ. रमेश लांबा, डॉ. यगदीप, डॉ. मंगेश, कुलदीप, साहिल, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र मछरौली, सोमबीर सांख्यिकी सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed