फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NSS student Neha will get National Youth Award

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएसएस छात्रा नेहा को मिला राष्ट्रीय यूथ अवार्ड

Thu, 12 Jan 2023 09:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
NSS student Neha will get National Youth Award
बादली। जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है, मेरे इरादों का इम्तिहान अभी बाकी है, नापी है मुठ्ठी पर जमीं हमने, अभी तो सारा आसमान बाकी है...ऐसे ही इरादों को मन में ठान कर आगे बढ़ रही राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका नेहा कुमारी।
विज्ञापन

बादली निवासी नेहा रानी को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार कर्नाटक के हुगली शहर में हो रहे राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान दिया जाएगा। यह महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे पहले नेहा को 21 दिसम्बर 2017 में दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इंदिरा गांधी नेशनल एनएसएस अवार्ड 2016-17 से सम्मानित किया जा चुका है। नेहा हरियाणा राज्य की ओर चुनी गई स्वयं सेविका है जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह पहला अवसर है जब झज्जर और रोहतक जिले की स्वयं सेविका ने यह उपलब्धि हासिल की है। नेहा ने दादरी के हरियाणा कालेज से बीएड और एम.ए. भूगोल बादली के राजकीय महाविद्यालय से की थी। जिसमें एनएसएस की श्रेष्ठ उपलब्धि के आधार पर राष्ट्रपति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अवार्ड लेना नहीं बल्कि देना है लक्ष्य
अवार्ड मिलने की जानकारी मिलने से खुशनेहा कुमारी का कहना है कि वह देश के राष्ट्रपति से अवार्ड से लेकर काफी प्रसन्न थी लेकिन अब राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयन होना उसके लिए गौरव की बात है। अवार्ड के लिए कर्नाटक पहुंची नेहा का कहना है कि उसका लक्ष्य जीवन में अवार्ड लेना नहीं बल्कि ऐसा मुकाम हासिल करना है जबकि वह दूसरों को अपने हाथों से अवार्ड प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में भी किया काम
पांच भाई बहनों में सबसे छोटी नेहा कुमारी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पानी बचाओ, रक्तदान, नेत्र दान, मतदान जागरूकता, पल्स पोलिया अभियान, पौधारोपण, स्वच्छ भारत मिशन, दहेज प्रथा को लेकर जागरूक करने में सराहनीय कार्य किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आसाम, भूटान, कन्या कुमारी, जम्मू कश्मीर के विभिन्न शिविरों में भाग लेकर हमेशा ही अग्रणी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed