फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nowadays the glory of Indianness in the world: Swami Gyananand

आजकल दुनिया में भारतीयता का गौरव काल : स्वामी ज्ञानानंद

Mon, 13 Mar 2023 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nowadays the glory of Indianness in the world: Swami Gyananand
-फोटो 5 : कामधेनु अस्पताल के लोकार्पण समारोह में पहुंचती साध्वी ऋतंभरा।
बहादुरगढ़। दुनियाभर में गीता का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रसिद्ध स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि भारतवर्ष से अब काली घटाएं छट रही हैं और अब दुनिया में भारतीयता का गौरव काल है, जो अब आगे ही बढ़ेगा। स्वामी ज्ञानानंद रविवार को यहां गायों के इलाज के लिए समर्पित कामधेनु अस्पताल के लोकार्पण समारोह में गोप्रेमियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

गीता मनीषी ज्ञानानंद ने कहा कि यह समय भारतीय राष्ट्रीयता को दुनिया में गौरव दिलवा रहा है। संविधान की धारा 370 खत्म करके जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किया गया है। इससेे हमारे इस प्रमुख राज्य के लोग अब देश की मुख्य धारा में लौट आए हैं। अयोध्या में राम मंदिर के तौर पर हमारा गौरव अति ऊंचा हो रहा है। कामधेनु मंगल परिवार की सराहना करते हुए कहा कि यह अस्पताल एशिया का अनूठा गोसेवा केंद्र है। समाज के सभी लोगों को गोसेवा के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

हिन्दुत्व की प्रखर वक्ता साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि इस संस्था ने गायों के लिए 5-स्टार अस्पताल बनाया है। लेकिन गाय की रक्षा के लिए सभी को गाय पालना जरूरी है, अन्यथा गाय की रक्षा नहीं हो सकती। गाय का दूध निकालकर उसे खुली छोड़ कचरा खाने के लिए मजबूर करने से हिन्दुत्व की रक्षा नहीं होगी। हिन्दुओं को गोमाता के प्रति पुत्र का फर्ज निभाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन से आए स्वामी सदानंद ने लोगों से हिंदू नव वर्ष मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष प्रतिपदा के दिन सभी पुरुष धोती-कुर्ता पहनें व तिलक लगाएं और महिलाएं पीली साड़ी पहनें। उन्होंने कहा कि जो फल अन्य पूजा से नहीं मिल सकता वो फल गोसेवा से मिल सकता है। वृंदावन से आए स्वामी बलराम दास ने कहा कि गोसेवा ही गोविंद सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed