{"_id":"697a6d5df28796e20a0da1ae","slug":"now-you-can-update-your-mobile-number-and-address-in-aadhaar-from-the-comfort-of-your-home-aadhaar-app-launched-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131073-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अब घर बैठे हो सकेगा आधार में मोबाइल नंबर व पता अपडेट, आधार एप लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अब घर बैठे हो सकेगा आधार में मोबाइल नंबर व पता अपडेट, आधार एप लांच
Thu, 29 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
28jjrp05- सरल केंद्र में आधार में बदलाव करवाने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
झज्जर। अब आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर या घर का पता बदलवाने के लिए आधार केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए यूआईडीएआई की तरफ से आधार एप लांच कर दिया गया है। इस आधार एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
एप पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद मोबाइल नंबर और घर का पता बदल सकेगा। इस एप की खास बात यह है कि इसका प्रयोग फेस अथोंटिकेशन के जरिये ही हो सकेगा। इसमें नया मोबाइल नंबर एड करने के अलावा पहली बार भी आधार में मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकेगा।
इसके अलावा घर का पता भी बदला जा सकेगा, इसके लिए एड्रेस प्रूफ के कागजात साथ लगाने होंगे। मोबाइल नंबर अपडेट करने में 24 से 48 घंटे का समय लगेगा जबकि कागजात सत्यापन होने के बाद तीन से चार दिन में पता भी आधार कार्ड में अपडेट हो सकेगा।
विज्ञापन
इसके लिए आवेदक को हर कार्य के लिए 75 रुपये की फीस आनलाइन ही अदा करनी होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक मोबाइल नंबर के जरिए एप पर रजिस्ट्रेशन के बाद परिवार के पांच सदस्यों के आधार एड करके उसमें मोबाइल नंबर व पता बदला जा सकेगा। इसके अलावा डाॅटा शेअरिंग का ऑप्शन है, जिसमें व्यक्ति केवल वहीं जानकारी शेयर कर सकेगा, जो वह चाहता है। उदाहरण के रूप में किसी होटल में ठहरने के बाद अब आधार की हार्डकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी। इसमें ऑफ लाइन वेरीफिकेशन सीकिंग ईएनटीआईटीवाई की सुविधा दी गई है। इससे क्यूआर कोड स्कैन होने पर सामने वाले को केवल नाम व पता या आधार की जानकारी शेयर हो सकेगी। इसके लिए दूसरे व्यक्ति के पास भी यह एप्लीकेशन होना जरूरी होगा।
- कुलदीप शर्मा, सहायक प्रबंधक अनुपालन, यूआईडीएआई, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़
प्रदेश में 3 करोड़ 11 लाख 62 हजार 399 आधार लाइव
प्रदेश में इस समय 3 करोड़ 11 लाख 62 हजार 399 लोगों के लाइव आधार बने हुए हैं जबकि प्रदेश की प्रोजेक्टेड जनसंख्या इस समय 3 करोड़ 9 लाख 36 हजार है। इसके अलावा 80 प्रतिशत लोगों ने अपने आधार में मोबाइल नंबर फीड करवा रखा है जबकि 20 प्रतिशत ने मोबाइल नंबर नहीं फीड करवाए हैं।
आधार एप नई एप्लीकेशन लांच की है, जिसके जरिये घर बैठे ही मोबाइल नंबर और घर का पता अपडेट किया जा सकेगा। इसकी खास बात यह है कि यह एप फेस अथोंटिकेशन के साथ काम करेगा, जिससे इसके गलत उपयाेग की संभावनाएं नहीं रहेंगी। इसके लिए 75 रुपये चार्ज लगेगा।
- गौरव शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, यूआईडीएआई