Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now not Hisar, farmers will get weather information only from Jhajjar

अब हिसार से नहीं झज्जर से ही मिलेगी मौसम की जानकारी, वैधशाला का हुआ निर्माण.

Mon, 10 Oct 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Now not Hisar, farmers will get weather information only from Jhajjar
मौसम वेधशाला के दिखाते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के लगे मौसम संबधी यंत्र। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिले के किसानों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अब किसानों को हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय से नहीं, बल्कि झज्जर के कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित की गई मौसम वेधशाला से मौसम की जानकारी मिलेगी। जिससे करीब एक लाख किसानों व आमजन को फायदा मिलेेगा। किसानों को अपने जिले के मौसम की जानकारी तुरंत प्रभाव से उपलब्ध होगी। दिल्ली व चंडीगढ़ के मौसम वैज्ञानिकों की देखरेख में इस आधुनिक वेधशाला का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

झज्जर-बादली रोड पर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में मौसम वेधशाला से मौसम संबंधी जानकारी जिले के किसानों को समय से पूर्व मिलने से कृषि संबंधी काम करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह वेधशाला अपने आप में अत्याधुनिक व सक्षम मौसम वेधशाला है। कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को कृषि संबंधी विभिन्न प्रकार के कोर्स करवाए जा रहे हैं। जिससे किसान महिला व पुरुष आत्मनिर्भर बन रहे हैं। झज्जर की इस मौसम वेधशाला में 11 मानक स्थापित किए गए हैं। जिनके तहत मौसम संबंधी सभी जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी। दिल्ली से संजीव कुमार त्यागी मौसम वैज्ञानिक और चंडीगढ़ से आरके जायसवाल के दिशा निर्देशन में वेधशाला स्थापित हुई है और सुचारु रूप से काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ये 11 पैरामीटर
1. सामान्य बारिश गेज : कृषि विज्ञान केंद्र में पहला पैरामीटर सामान्य बारिश गेज स्थापित किया है। जिसमें मौसम के तापमान के लिए थर्मोग्राफ लगाया गया है। जिससे सामान्य बारिश की जानकारी किसानों को पहले ही मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. स्वंय अंकित बारिश गेज : ये बारिश की गति, नमी को रिकॉर्ड करेगा। यह यंत्र किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
3. विंड वेन - हवा दिशासूचक यंत्र: कृषि विज्ञान केंद्र में मौसम विज्ञानियों ने हवा दिशासूचक यंत्र लगाया गया है। जोकि बारह दिशाओं में बहने वाली हवा की गति, नमी आदि बताने का काम करेगा।
4. ओस गेज - यह पर्यावरण में गिरने वाली ओस की मात्रा व प्रकार बताएगा।
5. अमीनोमीटर: यह यंत्र हवा की गति को बताने के लिए स्थापित किया गया है। मौसम वैज्ञानिक इस यंत्र की हर तीन मिनट में रीडिंग लेंगे। और हवा की गति की सटीक जानकारी भी जुटाने का काम करेगा।
6. सूर्य के तापमान को मापने के लिए तापमान यंत्र भी लगाया गया है जो सूर्योदय व सूर्यास्त के समय का तापमान बताने का काम करेगा।
7. ओपन वेन - वाष्पीकरण यंत्र: यह यंत्र सुबह साढे़ आठ बजे पर्यावरण के वाष्पीकरण यंत्र की रीडिंग लेंगे और शाम को साढ़े पांच बजे रीडिंग लेकर पर्यावरण में तापमान के वाष्प को मापने का काम करेगा।
8. भूमि व मिट्टी के तापमान को मापने के लिए यंत्र स्थापित किया गया है जोकि सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे मिट्टी के तापमान की जांच करेगा। यह ये बताएगा कि कौन सी मिट्टी उपजाऊ है।

9. घास का तापमान मापने के लिए भी यंत्र लगाया गया है। इस यंत्र से घास कर तापमान भी सुबह-शाम को मापा जाएगा।
10. दोहरा तापमान मापने के लिए डबल स्टीवेगेशन यंत्र लगाया गया है जोकि तापमान की स्क्रीनिंग करेगा और मौसम की सटीक जानकारी उपलब्ध करवाएगा।
11. इस पैरामीटर के अनुसार ये यंत्र मौसम में आर्द्रता, शुष्कता का मापन करने का काम करेगा। जोकि किसानों की फसलों के लिए सहायक सिद्ध होगा।
इस मौसम वैधशाला को स्थापित करवाने के लिए दो साल तक मेहनत करनी पड़ी है। इस कार्य में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बलदेव राज कांबोज व विस्तार शिक्षा निदेशक बलवान सिंह मंडल का विशेष सहयोग रहा है। अब जिले के किसानों को मौसम की सही व समय पर जानकारी मिल सकेगी।
- डॉ. उमेश शर्मा, संयोजक, कृषि विज्ञान केंद्र, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed