फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nominations for Panchayati elections will be filed till October 19 except Sunday: DC

पंचायती चुनाव के लिए रविवार को छोड़कर 19 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन : डीसी

Sun, 16 Oct 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nominations for Panchayati elections will be filed till October 19 except Sunday: DC
पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव के पहले चरण के लिए दूसरे दिन शनिवार को भी नामांकन दाखिल हुए। जिले में शनिवार को जिला परिषद के लिए चार, ब्लाक समिति के लिए चार, सरपंच के 12 व पंच पद के 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। डीसी शक्ति सिंह ने लघु सचिवालय परिसर में जिला परिषद के लिए बनाए गए नामांकन कक्ष, हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 19 अक्तूबर तक जारी रहेगी। रविवार 16 अक्तूबर को अवकाश के चलते नामांकन दाखिल नहीं होंगे। इस अवधि के दौरान प्रात: 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक पंचायत समिति सदस्यों के लिए जिला के सभी खंड मुख्यालय पर, पंच सरपंच के लिए पंचायत स्तर पर नामांकन लिए जाएंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए लघु सचिवालय व खंड मुख्यालय पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि जिला परिषद के लिए शनिवार को चार उम्मीदवार वार्ड एक से सुमित, वार्ड 11 से ज्योति, वार्ड 16 से शर्मिला देवी व शर्मिष्ठा अत्री ने नामांकन दाखिल किए। वहीं ब्लाक समिति के सदस्य पद के लिए झज्जर, बहादुरगढ़, साल्हावास व बेरी से चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। बहादुरगढ़ ब्लाक समिति के वार्ड 12 से मुकेश कुमार, बेरी पंचायत समिति के वार्ड 18 से जसबीर, पंचायत समिति साल्हावास के वार्ड छह से सोनिया व पंचायत समिति झज्जर के वार्ड 18 से सचिन ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सरपंच पद के लिए 12 उम्मीदवारों का नामांकन
जिले में सरपंच पद के लिए शनिवार को 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए जिससे उम्मीदवारों की संख्या 13 हो गई। सरपंच पद के लिए बादली खंड के गांव बाढ़सा, बामनौला, देवरखाना, गंगड़वा व निमाना से एक-एक पांच, बहादुरगढ़ खंड की पंचायत छुड़ानी, कानोंदा, सिद्दीपुर से एक-एक व खरहर से दो (पांच), बेरी खंड के गांव सिवाना से एक, माछरौली खंड की माछरौली पंचायत से एक व मातनहेल खंड की रूढ़ियावास पंचायत से एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है।

पंच पद के लिए जिले में शनिवार को 17 नामांकन आए
वहीं पंच पद के लिए जिले में शनिवार को 17 नामांकन आए जिससे उम्मीदवारों की संख्या 19 हो गई। जिनमें बादली खंड की गुभाना पंचायत से पांच, बहादुरगढ़ खंड की आसंडा पंचायत से दो व खरहर से एक, बेरी खंड से बाघपुर व मदाना कलां से एक-एक, मातनहेल खंड के गांव चढ़वाना, गोरिया व कोयलपुर से दो-दो कुल छह, नोगांवा, रूढ़ियावास व नीलाहेड़ी से एक-एक कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed