फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nomination process for Panchayat elections will be completed today, nominations will be sorted: DC

पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न, आज होगी नामांकनों की छंटनी : डीसी

Thu, 20 Oct 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nomination process for Panchayat elections will be completed today, nominations will be sorted: DC
जिले में पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने 14 अक्तूबर से आरंभ प्रक्रिया19 अक्टूबर को संपन्न हो गई। जिले में जिला परिषद के 18 सदस्य पद के लिए अंतिम दिन 45, सात पंचायत समितियों नामत: बहादुरगढ़, झज्जर, बेरी, बादली, मातनहेल, साल्हावास व माछरौली के 137 वार्ड सदस्यों के लिए 247 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए के लिए 30 अक्टूबर तथा सरपंच के 247 पदों व पंच के 2639 पदों के लिए दो नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

जिप के लिए 138 व ब्लॉक समिति के लिए 531 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने की तैयारी की जा चुकी है। जिला परिषद के लिए प्राप्त नामांकनों की संख्या 138 है जिनमें 85 पुरुष व 53 महिला उम्मीदवार है। इसी तरह ब्लॉक समिति के सदस्य पद के लिए 19 अक्टूबर तक 604 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए है।
विज्ञापन

नामांकन वापसी के उपरांत आवंटित होंगे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न
जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्य तथा पंच सरपंच के लिए मिले नामांकन पत्रों की छंटनी, स्क्रूटनी 20 अक्टूबर को होगी। निर्वाचन प्रक्रिया में नामांकन वापसी 21 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे तक की जा सकेगी। इसी दिन नामांकन वापसी की समयसीमा के उपरांत उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed