{"_id":"66d3878bbe37f3768f0a4725","slug":"nomination-forms-will-be-submitted-from-11-am-to-3-pm-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113313-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे नामांकन पत्र
Sun, 01 Sep 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। विधान सभा चुनाव के लिए पांच सितंबर से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रकिया की वीडियोग्राफी होगी। नामांकन स्थल पूरी तरह सीसीटीवी से लैस होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी शक्ति सिंह नामांकन प्रक्रिया, पोस्टल बैलेट, मतगणना आदि तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। सभी रिटर्निंग अधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
डीसी ने कहा कि जिले की चारों विधानसभा (बहादुरगढ़, झज्जर, बादली, बेरी) में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी सभी तैयारियां चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार पूरा करें। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरु होगी जो 12 सितंबर तक चलेगी। प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा। उन्होंने बताया की नामांकन जिस बिल्डिंग में होगा वह पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी। इसके अलावा चुनाव आयोग की सुविधा एप व वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन नामांकन पत्र भरा जा सकता है।
विज्ञापन
ऑनलाइन नामांकन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित आरओ कार्यालय में जमा करवानी अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के नियम चुनाव आयोग के वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं जिनका नामांकन पत्र भरने से पूर्व नामांकन करने वाले नागरिकों को ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लेना चाहिए। प्रत्याशी के साथ चार लोग जा सकेंगे व नामांकन कक्ष से 100 मीटर के दायरे में वाहन लाने पर प्रतिबंध रहेगा व नामांकन के वक्त नामांकन करने वाले व्यक्ति के साथ केवल चार व्यक्ति नामांकन कक्ष में आने की अनुमति होगी।