फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No pain-relief injections available at the hospital for two months; patients forced to buy them from the market.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पताल में दो माह से दर्द के इंजेक्शन नहीं, मरीज बाजार से खरीदने को मजबूर

Tue, 22 Sep 2026 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 22 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
No pain-relief injections available at the hospital for two months; patients forced to buy them from the market.
-फोटो 97 : जयभगवान
शालू अहलावत
विज्ञापन


बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में दो महीने से दर्द से राहत देने वाले इंजेक्शन नहीं हैं। हफ्ते भर पहले सीएमओ की ओर से अस्पताल में यह इंजेक्शन जल्द आने के दावे किए गए थे लेकिन मरीजों को दर्द से राहत देने वाले इंजेक्शन बाजार से खरीदने पड़ रहे हैं।
अस्पताल में रैनटेक, डेकलोन, आन्डेम व टिटनेस इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। हालांकि नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. विनय देशवाल ने दावा किया है कि अस्पताल के दर्द से राहत देने और टिटनेस के इंजेक्शन का स्टॉक है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें चोट, पेट दर्द, दुर्घटना में घायल और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज भी शामिल होते हैं। ऐसे मरीजों को जरूरत पड़ने पर दर्द कम करने वाली दवा या इंजेक्शन की आवश्यकता होती है। इंजेक्शन उपलब्ध न होने से मरीजों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ जाती है। जब उन्हें अस्पताल स्टाफ की ओर से बाजार से दर्द से राहत देने वाले इंजेक्शन को खरीदकर लाने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंसेट
इन इंजेक्शन की कीमत बाजार में 10 से 12 रुपये है

शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को रैनटेक, डेकलोन, आन्डेम व टिटनेस इंजेक्शन बाहर से खरीदने पड़ रहे हैं। हालांकि इनकी कीमत प्राइवेट दुकानों पर 10 से 12 रुपये के आसपास है लेकिन मरीजों को सरकारी अस्पताल में यह इंजेक्शन फ्री में उपलब्ध कराए जाते हैं।



0

उल्टियां और पेट दर्द हो रहा था। अब तक सात इंजेक्शन लग चुके हैं। सभी इंजेक्शन बाजार से लेकर आया हूं। अस्पताल में इंजेक्शन न होने से उन्हें परेशानी हुई है।-जयभगवान, सांखोल

0



बेटा पेट दर्द से पीड़ित है। अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन दर्द से राहत देने वाले इंजेक्शन अस्पताल में न होने से उन्हें बाजार से खरीदने पड़े हैं। -बॉबी, छोटूराम नगर
0
वर्जन



अस्पताल में दर्द से राहत देने वाले इंजेक्शन का स्टॉक है। किसी भी मरीज को कोई भी इंजेक्शन बाहर से खरीदकर लाने की जरूरत नहीं है।

-डॉ. विनय देशवाल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, बहादुरगढ़।









---------------

-फोटो 97 : जयभगवान

-फोटो 97 : जयभगवान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed